breaking post New

कोटा ब्यापारी संघ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखए हुए एक सप्ताह तक सम्पूर्ण दुकाने बंद करने का ज्ञापन एस डी एम को सौंपा।*

कोटा ब्यापारी संघ ने कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखए हुए एक सप्ताह तक सम्पूर्ण दुकाने बंद करने का ज्ञापन एस डी एम को सौंपा।*

अतिआवश्यक मेडिकल, डेयरी के प्रतिष्ठान खुलेंगे।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
07/09/2020

करगी रोड कोटा-- कोटा में बिगत दिनों से कोरोना के केस मिल रहे है, पहले लगभग 11 फिर 9 और इसके पूर्व भी अमने कोटा  आस पास के गाँव भी प्रभावित हुए कोरोना मरीज मिले। यह काफी चिंता का बिसय है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इस बात को ध्यान में रखते हुये कोटा ब्यापारी बर्ग आपसी सहमति से 08/09/2020 से 15/09/2020 तक अपने अपने प्रतिष्ठान दुकाने बन्द रखने का निर्णय लिया और एस डी एम कोटा को सूचना से संबंधित ज्ञापन भी दिया। इसमें सभी तरह के प्रतिष्ठान कपडा, जनरल स्टोर, बर्तन दुकान, इलेक्ट्रॉनिक दुकान, फर्नीचर,इन्टरप्राइजेज, बंद रखे जायेंगे, जो जरूरी सामान की चीजे है उनसे संबंधित प्रतिष्ठान अपनी सेवायें सावधानी पूर्वक देंगे।
यह स्वेच्छा से दुकाने बंद करने का प्रस्ताव काफी सराहनीय कदम हो सकता है कोटा में कोरोना के संक्रमण की बढ़ती चेन को कम करने के लिए।
जरूरत है सभी ब्यवसायी, जनता, ग्रहको से अपील की, सभी अपनी सुरक्षा के लिए उठाए गए इस ब्यापारी संघ के कदम का ईमानदारी से पालन करें, बैैंक या अन्य जगहो पर भीड़ न लगाएं मुसीबत बढ़ सकती है। तभी घर से बाहर निकले, मास्क का प्रयोग, सामाजिक दूरी का,  पालन अवश्य करें, हाथों को बार बार साबुन पानी से धोते रहे, सेनेटाइजर का प्रयोग जरूर करें, अपनी जान जानबूझ कर जोखिम में न डालें..सावधानी हटी..दुर्घटना घटी।

Get Loan

Comments