*ओशोधारा नानक धाम, मूरथल में अब सद्गुरु-कृपा स्वरूप साधको को मिलेगा स्वास्थ्य सुविधा का लाभ।*
*सद्गुरु सिद्धार्थ औलिया जी* के कर कमलों से आज ओशोधारा मुरथल सोनीपत हरियाणा में प्रसिद्ध *केरला आयुर्वेदिक वैलनेस एंड योगा सेंटर* का भव्य उद्घाटन हुआ.
इस अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस भी आयोजित हुई, जिसमें मुख्य समाचार पत्रों व टेलीविजन समाचार मीडिया के मुख्य चैनलों के प्रतिनिधि मौजूद थे। सबसे पहले सदगुरु ने रिबन काटकर व दीप प्रज्वलित कर इस सेंटर का उद्घाटन किया उसके बाद पत्रकार बंधुओं को संबोधित करते हुए उनके प्रश्नों के उत्तर दिए।
इस अवसर पर सद्गुरु के साथ योगाचार्य सतीश मुंजाल जी, केरला आयुर्वेदिक के डॉक्टर जेम्स, सेक्रेटरी मां मीरा जी, आचार्य कर्नल अनुतोष जी व आचार्य सोहम जी भी प्रेस कांफ्रेंस में मौजूद थे। पत्रकार बंधुओं ने सद्गुरु व डॉक्टर जेम्स से बातचीत करते हुए इस आयुर्वेद विद्या के बारे में विस्तार से जानकारी ली।
आचार्य कर्नल अनुतोष जी ने तमाम मेहमानों का जिसमें पत्रकार बंधु, साधक गण आचार्य गण ,स्टॉफ व बाहर से आए गणमान्य व्यक्ति भी शामिल थे ,का तहे दिल से धन्यवाद किया । *आज से सभी के लिए केरला आयुर्वैदिक वैलनेस योगा सेंटर खुल गया है,सभी इसका लाभ ले सकते है।*
*सद्गुरु सिद्धार्थ औलिया जी ने कहा*- कि यह केरला आयुर्वेद पद्धति बहुत पुरानी है आप ने बताया कि इस का सम्बन्ध श्री राम के समय से है जब युद्ध में विजय के बाद सेना बहुत थक चुकी थी तब वापसी के समय इस पद्धति से सेना का इलाज किया गया और पूरी सेना जल्दी ही स्वस्थ हो गई। सद्गुरु ने आगे कहा कि केरला आयुर्वेदिक पद्धति पँजाब हरियाणा देलही उत्तरप्रदेश के लिए सबसे नई और असरदार पद्धती है निश्चित ही इसका लाभ इस छेत्र को योग्य चिकित्सकों के द्वारा मिलेगा, मूरथल आश्रम में सभी योग्य अनुभवी डॉक्टरों की टीम है।

Comments