*मनोकामना पूर्ण करने वाला है सिद्धबाबा का यह स्थान। दूर दूर से यँहा पहुँचतें है लोग।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- करगीरोड से 18 किलोमीटर दूर बनांचल क्षेत्र में मनोरम छटा लिए प्रकिति की गोद मे इस स्थान में सिद्ध बाबा बिराजमान है। इन्ही श्री सिद्ध बाबा महराज जी की पावन धरा बेलगहना में प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी शरद पूर्णिमा पर्व मनाया जाएगा प्रत्येक माह शुक्ल पक्ष की आखिरी तारीख को जब चंद्रमा पूर्ण रूप से आसमान में दिखाई देता है तो उस दिन पूर्णिमा तिथि आती है हिंदू धर्म में हर पूर्णिमा तिथि का महत्व माना जाता है लेकिन अश्वनी मास में पडने वाली पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है।*
*अश्वनी मास की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा के पर्व के रूप में मनाया जाता है इस वर्ष श्री सिद्ध बाबा बेलगहना आश्रम में शरद पूर्णिमा 19 अक्टूबर 2021 दिन मंगलवार को मनाया जाएगा ,धार्मिक मान्यता के अनुसार माना जाता है कि इस दिन आकाश से अमृत वर्षा होती है इसी दिन से सर्दियों का आगमन भी माना जाता है इस दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए बहुत विशेष माना जाता है इस दिन चंद्रमा की पूजा के साथ रात्रि जागरण कर मां लक्ष्मी जी की पूजा का भी विधान है।*
*मंदिर परिसर पर होने वाले समस्त कार्यक्रम कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए सम्पन्न किया जायेगा, केवल रात्रि में होने वाले मेला आयोजन को संपन्न नहीं किया जाएगा। यह निर्णय श्री श्री 108 स्वामी शिवानंद जी महाराज के सानिध्य में श्री सिद्ध बाबा प्रबंध समिति अध्यक्ष राजेश गुप्ता जी एवं समिति के सभी उपस्थित सदस्यों द्वारा निर्णय लिया गया।*

Comments