*मृत्यु से रक्षा और हर संकट में विजय दिलाते है भगवान आशुतोष शिव।*
*इंडिया क्राइम न्यूज*
*बिलासपुर-- अहंकार, घमंड, इर्षा, लालच, से बढ़ते है अपराध होता है धर्म ,संस्कृती का विनाश, इसी तरह धर्मरत रहने से, शिव आराधना पूजा जप तप ध्यान करने से प्रेम, संतोष, भक्ती, सदभाव,परोपकार की भावनाओं का जन्म होता है, जिससे परिवार में प्रेम, मातृ भूमि के प्रति स्नेह, देश की रक्षा, दैवी शक्तियों की प्राप्ति होती है, जिससे हम देश की रक्षा, अमन चैन, विश्वशांति,जैसे महत्वपूर्ण घटको पर अपना योगदान दे सकते है। परन्तु ए सब समझने लायक करने लायक जैसे है - तभी अनुभव प्राप्त हो सकता है।*
*सावन का परम पुनीत महीना चल रहा है, यह शिव की आराधना का समय है,इनकी आराधना से असम्भव भी सम्भव हो जाता है। इसीलिए सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता अपने स्वजनों के साथ प्रति बर्ष की भांति इस वर्ष भी भगवान आदि देव् शंकर जी की पार्थिव पूजा,रुद्रा भिषेक,भक्ति भाव से करते हुए 24 घंटे की अखण्ड रामायण पाठ कर हवन पूजन किया। यह शिव पूजन की परम्परा लगातार 25 वर्षो से विश्वशान्ति,भारत की रक्षा, आपसी भाईचारे और आपसी सुमति प्रेम के लिए भक्ति भाव से की जा रही है।*
*भारत भूमि देव भूमि है ऋषि मुनियों मनीषियों की भूमि है यँहा ऐसे धर्मिक कार्य होते रहने से देवताओं की शक्तिओं में बढ़ोत्तरी होती है और हमारी और हमारे देशवासियों की हर तरह से रक्षा होती है।*

Comments