breaking post New

*क्या कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक,...सर्दी,जुखाम,बुखार के मरीज बढ़े,कंही वायरल,तो कंही कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ा।*

*क्या कोरोना की तीसरी लहर की दस्तक,...सर्दी,जुखाम,बुखार के मरीज बढ़े,कंही वायरल,तो कंही कोरोना के संक्रमण का खतरा बढ़ा।*
*एक दिन में देश मे फिर से कोरोना के लगभग साढे बयालीस हजार मरीज संक्रमण के शिकार हुए,चिंता बढ़ी।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर---इस समय हर ब्यक्ति के लिए सावधानी बरतना बहुत जरूरी है। क्योंकि सर्दी, जुखाम, बुखार के केस तो घर घर मे देखने को मिलने लगे है,किसी को वायरल फीवर, किसी को मलेरिया, तो किसी को टाइफाइड,के लक्षणों को परीक्षण कर दावा दी जा रही है और लोग आठ से दस दिन में ठीक भी हो रहे है।*

*लेकिन यही समय चिंता का है क्योंकि सर्दी, जुखाम, बुखार, बदन दर्द, के लक्षणों के साथ कोरोना भी दस्तक दे रहा है। स्वास्थ मंत्रालय के अनुसार बीते 24 घंटे में 42,559 कोरोना के नए संक्रमण के मामले सामने आये है। जो सभी के लिए चिंता का विषय है। इसी दौरान 306 मरीजों की मृत्यु भी हुई। सात अगस्त के बाद शनिवार को देश मे फिर से पहली बार 4,03,670 एक्टिव केस की संख्या पहुँच गई। इस तरह से अब देश मे कुल संक्रमितों की संख्या 3,29,87,571 के पास पहुँच गई। इस लिए फिर से सतर्कता की जरूरत है लापरवाही घातक हो सकती है, सभी को याद है की देश मे कोरोना की दूसरी लहर ने कितनी तवाही मचाई थी,कई घर उजड़ गये, कई बेसहारा हो गए, ऑक्सीजन के लिए त्राहि त्राहि मच गई। सरकारों के अथक प्रयासों से बड़ी मुश्किलों के बाद महामारी में नियंत्रण पाया गया था। सभी को सुरक्षा के उपायों का पालन करना अनिवार्य है।*

*केरल में आज भी हालत खतरनाक बने हुए है, जानकार बैज्ञानिकों का भी कहना था कि सितम्बर तक तीसरी लहर आ सकती है, सायद संकेत आ रहे है, सभी सतर्क, सावधान हो जाये,सरकार के द्वारा जारी गाइड लाइन का पालन करें, सर्दी, जुखाम, बुखार को नजर अंदाज न करें डॉक्टर की परामर्श से दवा का पूरा कोर्स लें। साथ ही सुरक्षा के लिए कोविड का टीका वैक्सीन जल्द से जल्द लगवायें,देर न करें,कंही देर न हो जाय।*
Get Loan

Comments