*समाज हित मे महिलाओं ने लिए कई निर्णय*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--रविवार, दिनांक 03-08-2021 को आर्यावर्त ब्राम्हण महासभा जिला बिलासपुर, महिला प्रकोष्ठ की बैठक, जिला अध्यक्ष अंजु तिवारी के निवास स्थान पर दोपहर दो बजे महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश प्रभारी श्रीमति पूर्णिमा तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति सुनंदा तिवारी की उपस्थिति में आयोजित कर बैठक सम्पन्न की गई।*
*कोरोना काल के बाद महिला प्रकोष्ठ की पहली बैठक आयोजित हुई जिसमें सभी जिला पदाधिकारी उपस्थिति रहे। और कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।*
*बैठक की शुरुआत सर्वप्रथम विघ्नहर्ता भगवान श्री गणेश जी के पूजन एवं वंदना के साथ हुई, तत्पश्चात जिला अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारियों के द्वारा प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश अध्यक्ष का पुष्प गुच्छ से स्वागत, सम्मान किया गया।*
*बैठक में आपसी चर्चा एवं विचार विमर्श के साथ सबने संगठित होकर समाज हित में कार्य करने का निर्णय लिया। शिक्षा एवं संस्कार ही ब्राह्मण समाज की पहचान है, घर परिवार एवं समाज में बच्चों की परवरिश में महिलाओं की महती भूमिका को स्वीकारते हुये इस बात पर पूरा ध्यान देने की बात कही गई। समाज का हर बच्चा शिक्षा प्राप्त करे एवं संस्कारवान बने इस हेतु हर संभव प्रयास करने की बात कही गयी।*
*इस हेतु इस संगठन को और अधिक विस्तार देते हुये इसे जिला से ब्लाक एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी जाकर महिलाओं को संगठित करने एवं संगठन बनाकर कार्य करने की बात की गयी ताकि दूर दराज में रहने वाले एवं आर्थिक रुप से पिछड़े हुये बच्चे भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सकें।*
*उपरोक्त बैठक में प्रदेश प्रभारी श्रीमति पूर्णिमा तिवारी, प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति सुनंदा तिवारी, जिला संयोजक श्रीमति सी डी दीक्षित, जिला संरक्षक, श्रीमति प्रेमलता दुबे, जिला अध्यक्ष अंजु तिवारी, जिला प्रवक्ता अंजली शर्मा, जिला महासचिव पारुल शर्मा, उपाध्यक्ष रानु द्विवेदी, मनोरमा पांडे, जिला संगठन सचिव श्रीमति सीमा शर्मा , नीरा पांडे, जिला मिडिया प्रभारी श्रीमति रंजना तिवारी आदि उपस्थिति रहीं।*

Comments