इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर--प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा शालिनी राजपूत के आदेशानुसार ,जिला महिला मोर्चा बिलासपुर द्वारा कलेक्टर के माध्यम से राजपाल को रेडी टू ईट में बरती जाने वाली अनयमितता महिलाओं से छीने गए काम को वापस देने व अन्य मांगों को लेकर महामहिम राज्यपाल अनुसुइया उइके जी के नाम कलेक्टर बिलासपुर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन सौपने पहुंची भाजपा महिला मोर्चा के महिलाओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेडी टू ईट के निर्माण का कार्य स्व सहायता समूह की बहनों से छीन कर *कृषि बीज विकास निगम* को देने का दुर्भाग्य पूर्ण निर्णय लिया गया है शासन के इस फैसले से हजारों माताओं एवं बहनों का रोजगार छीन लिया गया रेडी टू ईट से हजारों महिलाओं के परिवारों का भरण पोषण हो रहा था चूंकि रोजगार छिन जाने के कारण उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय हो गई हैं ।भाजपा महिला मोर्चा द्वारा ज्ञापन सौंपा गया एवं सरकार एवं प्रशासन से मांग की गई कि स्व सहायता समूहों की महिलाओं को रेडी टू ईट कार्य उन्हें वापस मिलना चाहिए । इस अवसर पर जयश्री चोकसे जिला अध्यक्ष पूजा विधानी सुधा गुप्ता विभा गाैरहा चांदनी भारद्वाज संध्यासिंह रीना गोस्वामी भाजपा जिला महामंत्री गायत्री साहू अन्य महिलाए व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Comments