*वच्चों सहित टीचर्स स्टाफ, जनप्रतिनिधि हुए सामिल,निबन्ध लेखन, चित्रकला का किया गया आयोजन।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर-- करगीरोड कोटा के डी. के.पी. शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वन्य प्राणी संरक्षण सप्ताह 08/10/2021 को मनाया गया।*
*वन्यप्राणी संरक्षण सप्ताह के कार्यक्रम में डी.के.पी.शा.उ.मा.वि. कोटा में न.प. अध्यक्ष श्रीमती अमृता प्रदीप कौशिक, भाजपा की जिला महामंत्री गायत्री साहू, वार्ड नं. 3 के पार्षद नरेंद्र गोस्वामी, वा प्राचार्य महोदया डॉ. अनीता दुबे, समस्त शिक्षकगण एवम् वनपरिक्षेत्र कोटा के समस्त स्टाफ के उपस्थिति में आयोजन मनाया गया।*
*बिभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच निबंध लेखन एवम् चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सानत्वना पुरष्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा सभी को वन एवम् वन्य जीवों के सुरक्षा के प्रति जानकारी दी गई एवम जागरूक किया गया।*

Comments