*आरती के बाद मातारानी का भक्ती भाव से छप्पन प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजनों से लगाया गया भोग।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--नवरात्री में शक्ती की आराधना,उपासना करने से प्राप्त होती है बुराई से लड़ने की ताकत,अधर्मी, दुराचारियों का होता है नाश, कालरात्री के स्वरूप की पूजा करने से प्राप्त होती है ऊर्जा, दैवी शक्तियों का मिलता है सहयोग, विश्वकल्याण के लिए दुश्मनों से रक्षा के लिए माह काली के स्वरूप की पूजा बहुत ही फलदायनी है।*
*"जयत्वं देवी चामुण्डे, जय भूतार्तिहारिणि, जय सर्वगतेदेवी, कालरात्री नमोस्तुते"*
*नवरात्री का पर्व पूरे देश मे बड़े धूम धाम से मनाया जाता है वैसे तो चार नवरात्रों का वर्णन है पूजा भी होती है। परन्तु दो गुप्त नवरात्रि को साधक लोग ही मानते है और शारदीय, चैत्र नवरात्री को सभी लोग भक्ती भाव से मानते है साधना करते है। देवी के नौ स्वरूपों की पूजा नौ दिन होती होती है माता के सभी स्वरूपों का वर्णन अलग अलग है। परन्तु ममत मई मां सभी के कल्याण के साथ देश की रक्षा महामारी,और आतताइयों, प्राकतिक आपदा से भी करती है।*
*करगीरोड कोटा में पूरे नगर में मातारानी का दरवार सजा है, पंडालों, मंदिरों में भी विशेष पूजा आराधना की जा रही है।माँ कामाख्या दुर्गोत्सव समिति कोटा के द्वारा बिगत कई बर्षों से माता की स्थापना कर पूजा की जाती रही है।*
*कल रात्री में माता के कालरात्री स्वरूप की पूजा आरती की गई और मातारानी को छप्पन प्रकार के स्वादिस्ट व्यंजनों से 56 भोग लगाया गया, सभी को प्रसाद वितरण कर सभी के कुशल,स्वस्थ, सम्रद्ध शाली होने की प्रार्थना की गई।*
*रोज नगर और मुहल्ले के सभी भक्त जन मातायें बहने बड़ी संख्या में आरती में भाग लेती है, मां को भोग भी लगाती है। कोरोना काल के चलते पूरे नगर में नियमों का पालन करते हुए पूजा आराधना की जा रही है। सभी सहयोगियों दान दाताओं को समिति के सदस्यों ने साधुबाद प्रेसित किया*

Comments