सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के सरगुजा कोरिया संभाग के पत्रकारों से की गई अहम चर्चाएं।
प्रदेश के सबसे बड़े संगठन- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ में जुड़ने के लिए पत्रकार सदस्यों ने भरा सदस्यता फार्म।
इंडिया क्राइम न्यूज़
मनेन्द्रगढ़/बैकुंठपुर -एमसीबी- दिनांक 30/09/24 को सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ की मनेन्द्रगढ़ के प्रेस क्लब भवन मे बैठक आयोजित की गई,बड़ी संख्या में पत्रकारगण उपस्थित रहे। बैठक में सबसे पहले माँ शरस्वती जी में छाया चित्र पर फूल माला एवं दीप प्रज्वलित किया गया। तत्पश्चात डी सी बघेल की अध्यक्षता में- सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी के निर्देशानुसार विभिन्न प्रकार की बातों को बैठक में रखा गया और संगठन के बिकाश को ले कर आपसी चर्चाएं भी की गई और जिम्मेदारी पूर्वक विभिन्न प्रकार के निर्णय लिये गये।
संगठन को और मजबूत बनाना है। संगठन मे रह कर अपने वरिष्ठ जानो के मार्गदर्शन में कार्यों का निर्वाहन करना।
संगठन से जुड़े पत्रकारों को आपस में विस्तार हेतु समय समय पर चर्चा करना।
तथा संगठन एक ऐसे बड़े वृक्ष की भाती है जिसके नीचे रहकर अकेला पत्रकार उस वृक्ष की छत्रछाया में अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर सकता है।
बैठक मे प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डी.सी बघेल जी नें संगठन बैठक की गरिमा को बताते हुए एक लकड़ी का उदाहरण दिया एक लकड़ी को अगर अपने दोनों हाथो से तोड़ा जाए तो वह आसानी से टूट सकती है और अगर उसी लकड़ी के समूह को अगर एकसाथ तोड़ा जाए तो तोडना कठिन हो जाता है | इसलिए संगठन के साथ जुड़कर रहिए संगठन में मजबूती होती है।
पटना बैकुंठपुर के अजीमुद्दीन अंसारी जी नें कहा कल करें सो आज कर आज करें सो अब कर का उदाहरण दिए जिसे सुनकर संगठन की बैठक में आए युवा पीढ़ी का पत्रकार अपने जीवन के लक्ष्य को समझ कर काम समय पर कर सके |
इसी कड़ी में आगे संगठन का विस्तार करते हुए सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के कार्यकारी अध्यक्ष डी सी बघेल जी ने सभी को जिम्मेदारी सौपी, जिसमें कार्यकारी जिला अध्यक्ष कोरिया अजीमुद्दीन अंसारी जी क़ो जिम्मेदारी दी गईं जिला मीडिया प्रभारी एमसीबी विकाश बघेल जी बनाए गय, कोरिया जिला मीडिया प्रभारी -संतोष सिंह सूर्यवंशी जी बनाए गय जिला एमसीबी उपाध्यक्ष वकील अंसारी जी क़ो बनाया गया |
बैठक मे लिए गए निर्णय एवं पुनः नियुक्ती पद मे शामिल रहे डी सी बघेल,नात्थू प्यासी, भगवान सिंह एमसीबी जिला संरक्षक, शकील अंसारी जिला अध्यक्ष एमसीबी, अज़ीमुद्दीन अंसारी, रामबली, प्रेमशंकर जायसवाल ,मो. वकील अंसारी,
संतोष सिंह सूर्यवंशी, रोशन सारथी, महेश गुप्ता, विकाश कुमार बघेल, सहित कई पत्रकार साथी उपस्थित रहे।

Comments