*जिला प्रशासन की तरफ से जिले के सभी अनुविभागीय, अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को अपने अपने क्षेत्र में नियम का कड़ाई से पालन करने के दिये गए निर्देश।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---आगामी 19 अक्टूबर को ईद मिलादुन्नबी का त्योहार है। बिगत दो बर्षों से कोविड 19 के संक्रमण के कारण कोई भी सामाजिक कार्य ,या त्योहारों को मनाने में पूर्ण प्रतिबंध था। इतना ही नही पूरे देश को लाकडाउन करने की स्थिति आ गई थी,और पूरा भारत बंद कर दिया गया था। अभी भी कोरोना का खतरा टाला नही है। इसके मद्देनजर सभी तरह के आयोजनों में कोविड 19 के नियमों का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य है नही तो लापरवाही फिर भारी पड़ सकती है।*
*इस वर्ष भी ईद मिलादुन्नबी के जलसे जुलूस में प्रतिबन्ध रहेगा। कोविड 19 के नियमो का कड़ाई से करना होगा पालन। प्रशासन ने इसके लिए दिशा निर्देश जारी किए है। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर द्वारा कोविड 19 के संक्रमण को नजर रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। ताकी सभी सुरक्षित और स्वस्थ रहें।*
*जिला प्रशासन ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर कोविड नियमों का कड़ाई से पालन करने के लिए पुलिस अधीक्षक सहित सभी थानों को और बिलासपुर तखतपुर, कोटा, मस्तूरी, बिल्हा के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व को निर्देशित किया है।*

Comments