breaking post New

*वार्ड पार्षद ने वाइरस,मलेरिया,डेंगू,वैक्टीरिया,जनित बीमारियों से वचाव रोक थाम के लिए स्वयं कीटनासक दावा का किया छिड़काव।*

*वार्ड पार्षद ने वाइरस,मलेरिया,डेंगू,वैक्टीरिया,जनित बीमारियों से वचाव रोक थाम के लिए स्वयं कीटनासक दावा का किया छिड़काव।*

*समाज को स्वस्थ रखने बीमारियों से बचाने के लिये स्वयं के खर्चे से वार्ड 4 के पार्षद अमरनाथ साहू ने किया खुद कीटनाशक दवा का छिड़काव।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर -- कोरोना खत्म हुआ नही की डेंगू ने पैर पसारने सुरु कर दिये, मध्य्प्रदेश के कई जिलों में डेंगू के मरीज बढ़े है। छत्तीसगढ़ पड़ोसी राज्य है यँहा भी बिलासपुर जिला मलेरिया के लिए सम्बेदन सील माना जाता रहा है, डेंगू भी मच्छरों से उत्पन्न होने वाली बीमारी है जो खतरनाक बन जाती है सही देखभाल उपचार न करने से।*

*डेंगू, मलेरिया,से बचाव रोक थम के लिए कीटनाशक दवाओं का छिड़काव पानी को एक जगह जमा न होने देना, नालियों की नियमित सफाई, मच्छरदानी का प्रयोग, करना चाहिए। प्रभावित हो जाने पर लापरवाही नही, योग्य डॉक्टर से उचित इलाज जरूरी है।*
*छत्तीसगढ़ में भी मलेरिया, डेंगू के मरीजो एवं दूसरे प्रदेशो में डेंगू से हुए मौतों को गंभीरता से लेते हुए छत्तीशगढ़ के बिलासपुर जिला के अंतर गत आने वाले करगीरोड कोटा ब्लॉक के वार्ड नंबर 04 के  पार्षद  अमरनाथ साहू  ने अपने वार्ड में स्वयं के निजी वाहन एवं स्वयं के खर्च से अपने वार्ड में किटनासक दवा का छिड़काव  जनसेवा के तहत किया। वार्ड के नालियों एवं मकानो के ऐसी जगहो में जँहा घासफूस गंदी जगहों में मच्छरों का होना संभव है वहाँ जा जा कर स्वयं पार्षद ने अपने साथियों के साथ कीटनासक दावा का छिड़काव किया। जिससे वार्डवासियों के स्वास्थ एवं जान की रक्षा हो सके। जनता ने उनके इस जन सेवा युक्त कार्य की सराहना की।*

*पार्षद अमरनाथ साहू ने बताया-- कि हमारे पड़ोसी दूसरे राज्यो में  मध्यप्रदेश में बर्तमान में अभी तक जानकारी के अनुसार कुछ मौते डेंगू से हो चुकी है , सैकड़ों की संख्या में मरीजो की स्थिति खराब हुई है, ऐसी बुरी स्थिति हमारें नगर या वार्ड में न हो इसी वजह से मैं स्वयं भी किटनासक दावा का स्प्रे कर रहा हूँ करवा भी रहा हूँ, इससे लोग जागरूक होंगे, और हमारा समाज स्वस्थ होगा। क्योकि विश्व इतने बड़े कोरोना आपदा से अभी सही ढंग से उबर नही पाया है और अब ये डेंगू आ गया । कोरोना की तरह ये अपने बड़े विशाल रूप में न आये इसी वजह से हम ने यह रास्ता चुना। इसकी चिंता सरकार को करनी चाहिए परन्तु मौजूद  सरक इस ओर ध्यान नही दे रही इस लिए यह काम स्वयं हमे जनहित को ध्यान में रखते हुए करना पड़ रहा है।*

Get Loan

Comments