breaking post New

*कोटा में आज जवारा, और मां दुर्गा बिसर्जन का अंतिम दौर, बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए निकाला गया जवारा और सभी ग्रामवासियों ने दी मां को बिदाई, नगर में कई जगह हुई आरती पूजा।*

*कोटा में आज जवारा, और मां दुर्गा बिसर्जन का अंतिम दौर, बाजे गाजे के साथ नगर भ्रमण करते हुए निकाला गया जवारा और सभी ग्रामवासियों ने दी मां को बिदाई, नगर में कई जगह हुई आरती पूजा।*
*कन्याओं,और महिलाओं में दिखा भारी उत्साह, सभी ने जवारा उठा कर पैदल नगर भ्रमण किया।*


*इंडिया क्राइम न्यूज़*


*नगर में कई जगह श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा और जवारा तथा कन्याओं की आरती की, कराये स्वल्पाहार।*

 *इंद्रदेव ने भी माता रानी की बिदाई में बादलों की गड़गड़ाहट कर नगाड़े बजाये और बारिस की बूंदों के माध्यम से देवताओं ने भी आशीर्वाद प्रदान कर  बिसर्जन उत्सव में अपनी उपस्थिति का ऐहसास कराया। इस चमत्कारिक आनंदमयी पल को महसूस किया देवी स्वरूपा कन्याएँ और सुहागिनों ने।*


*करगीरोड---कोटा  में आज जवारा दुर्गा बिसर्जन का अंतिम दिन रहा, कामाख्या दुर्गा उत्सव समिति के आयोजकों ने शानदार 25 वें वर्ष का उत्सव मनाया। मुहल्ले व नगर की कन्याओं, सुहागिनों बहनों माताओं ने जवार उठा कर मां दुर्गा बिसर्जन में नगर भ्रमण में साथ दिया।*


*बिसर्जन  यात्रा बहुत ही धूम धाम से नगर में निकाली गई, नगरवासियों ने जमकर आतिशबाजी की और नाचते गाते बिसर्जन यात्रा निकली, जगह जगह नगर में आरती उतार कर, जलपान कराकर भब्य माता के शोभा यात्रा का स्वागत किया गया।*


*इंद्रदेव ने भी बादलों के गड गड़ाहट के साथ नगाड़े बजाये, और पानी की बूंदों के साथ मानो स्वर्ग से पुष्प वर्षा कर देवगण अपना आशिर्वाद प्रदान कर अपनी उपस्थिति का मातारानी की बिदाई शोभायात्रा में होने का एहसास कराया।*  


*पूरी शोभा यात्रा में मावा बाटी का प्रसाद आयोजको और सहयोगियों के द्वारा बंटवाया गया,सभी ने इस अलौकिक पल का आनन्द उठाया और पूरे श्रद्धाभाव के साथ माता रानी मां भगवती को बिदाई दी गई।*
Get Loan

Comments