breaking post New

कोटा डैम में आए युवक और युवती के साथ घटी एक घटना ।

इंडिया क्राइम न्यूज
 
बिलासपुर/कोटा:- कोटा डैम ना केवल अपनी सुन्दरता बल्कि वहां के बढ़ते अपराधों के वजह से भी काफी चर्चे में है । 

कोटा डैम के अपराधों में एक और अपराध हुआ शामिल । सूत्रों के अनुसार बाहर से आए युवक युवती के साथ एक अज्ञात व्यक्ति ने की लूटमार। 

जानकारी के अनुसार 04/03/23 की दोपहर करीबन 2:30 बजे कोटा के बड़े डैम के पुलिया के पास बाहर से आए एक युवक युवती रोड के किनारे छाए के पास गाड़ी रोक नाश्ता कर रहे थे तभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उन्हें बोलने लगा कि तुम लोग बाहर से आते हो और जंगल में आग लगा के चले जाते हो , साहब लोग बुला रहे हैं बोल के उनके बाइक का चाबी छीनने लगा , फिर युवक द्वारा चाबी नहीं देने पर उसके फोन को छीन लिया फिर उन्हें बोला कि मेरा साथ चलो तो युवक युवती घबराने लगे और साथ चलने के लिए मान गए । जब वे पीछे पीछे साथ चलने लगे तो अज्ञात युवक तेजी के साथ चलने लगा और वहां से युवक का फोन लेकर रफू चक्कर हो गया । 

वहीं युवक युवती उसे आस पास खोजने लगे तो जंगल में कुछ लोग दिखे तो उन्होंने उस अज्ञात व्यक्ति का हुलिया बताते हुए पूछा की गुलाबी रंग का शर्ट ,काला जींस पहने और रंगीन स्कार्प बंधे जिसका रंग सावला है , कद करीबन 5 फीट 4 इंच और आंखे हल्की लाल जैसी है । ऐसे व्यक्ति को जाते देखे हो तो लोगों द्वारा हम ने नही देखा बोला गया। फिर काफी देर खोजने के बाद हताश होके वे लोग कोटा थाना आए और अपने निजी कुछ कारणों से वे अपराध को छुपाते हुए केवल फोन घूमने का आवेदन देकर वे अपने घर रवाना हो गाए।

 
इससे पहले भी इस प्रकार की कई अपराधे कोटा डैम में घट चुकी है लेकिन बहोत से अपराधो के आरोपियों का पता नही लगाया जा सका है। इसी वजह से ऐसे अपराधो को अंजाम देने वाले अपराधियों का हौसला बुलंद होते जा रहा है । हमारे कोटा पुलिस को ऐसे अपराधो को संज्ञान में लेना होगा ताकि हो रहे दिन दहाड़े अपराधो को रोका जाए। दिन दहाड़े हो रहे अपराधो से नगर के लोग अब अपनी सुरक्षा को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे है और नगर भर में घट रहे ऐसे घटनाओं को लेकर आस पास के ग्रामीण क्षेत्रों में काफ़ी बाते भी हो रही है ।

इंडिया क्राइम न्यूज की कोटा थाना प्रभारी दिनेश चंद्रन जी इस मामले में बात हुई। उन्हों ने कहा है की मैं इस मामले की जांच कर करवाही करता हु।

​​​
Get Loan

Comments