breaking post New

*बेरोजगारी भत्ता सहित , रोजगार देने के वादे से मुकरने..सरकार के खिलाफ.. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने, बरिष्ठ पदाधिकारियों सहित.. कई मांगों को लेकर एस डी एम कार्यालय का किया घेराव..सौपा ज्ञापन।*

*बेरोजगारी भत्ता सहित , रोजगार देने के वादे से मुकरने..सरकार के खिलाफ.. भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा ने, बरिष्ठ पदाधिकारियों सहित.. कई मांगों को लेकर एस डी एम कार्यालय का किया घेराव..सौपा ज्ञापन।*

*एस डी एम कोटा की अनुपस्थिति में.. तहसीलदार ने लिया.. ज्ञापन..बड़ी मात्रा में पुलिस बल रहा तैनात।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*कोटा--* भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा द्वार नगर में रैली निकाल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया गया। रैली में बड़ी संख्या में बीजेपी कार्यकर्ता और पदाधिकारी सम्लित रहे।

सरकार के चुनावी घोषणा पत्र में बेरोजगारी भत्ता, रोजगार देने के वादे को पूरा न करने से साथ ही शराब बंदी जैसे और कई मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी आंदोलनरत है, बीजेपी युवा मोर्चा,महिला मंडल सहित भाजपा के जिले मंडल के पदाधिकारियों ने एसडीएम कोटा कार्यालय का घेराव जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत जी के निर्देशन एवम उपस्थिति में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत किया, एसडीएम कोटा बिलासपुर मीटिंग में होने की वजह से अनुपस्थित रहे। उनकी जगह में तहसीलदार कोटा ने भाजपा कार्यकर्ताओं  से महामहिम राज्यपाल  के नाम का ज्ञापन लिया। इस बिरोध प्रदर्शन के मद्देनजर एसडीएम कार्यालय की सुरक्षा में टीआई के साथ बड़ी मात्रा में पुलिस बल तैनात था। पुलिस ने एसडीएम कार्यालय का गेट बंद कर रखा था किंतु कार्यकर्ताओं की भीड़ को देखते हुए गेट खोला गया और कार्यकर्ता शांति ढंग से कार्यालय प्रांगण में कार्यालय का घेराव करते हुए ज्ञापन सौंपा।

Get Loan

Comments