**चलने फिरने में असमर्थ लोगो का कार्ड उनके घर पहुँचाया।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*करगीरोड---कोटा ब्लॉक के वार्ड नंबर 04 के पार्षद अमरनाथ साहू ने पुनः 8 परिवारों वालों का रासन कार्ड बनवा कर अपने वार्ड में लोगो को उन्ही के घरो के पास एकत्रित करके स्वयं वहां जा कर रासन कार्ड वितरण किया। जिसमे की 2 दो परिवारों के सदस्य विकलांग है। सायरा बानो और मनोज निसाद इस प्रकार 10 परिवारों का रासन कार्ड वितरण किया गया।*
*वार्ड नंबर 04 में अधिकांस लोगों का गुजारा रोजी मजदूरी से होता है। गरीब तबके के परिवार का राशन कार्ड से मिलनेवाला चावल ही सबसे बड़ा सहारा है। कोविड काल का अवसर है ऐसे में गरीवों को राशनकार्ड बनवा कर उनके घर मे देना अच्छी समाज सेवा का प्रतीक है।*
*इस अवसर पर मुख्य रूप से वार्ड नंबर 04 के पार्षद अमरनाथ साहू , श्री मति उतरा साहू भाजपा की सक्रिय सदस्य , पार्षद लखन लाल साहू , सांसद प्रतिनिधि लीना संपत सिंह ठाकुर , अंकुश गुप्ता भाजपा का सक्रिय सदस्य , दिलीप मरकाम , एवं वार्ड नंबर 04 के सभी महिला मोर्चा के सदस्य उपस्तित रहे ।*

Comments