*वर्ष 2012 से चल रहे सहारा सेवी के विवाद का नही हुआ निर्णय, सम्पत्ती के बेचने पर कोर्ट ने लगा रखी है रोक,प्रकरण का जल्दी निपटारा न होने के कारण,जमाकर्ताओं का समय पर नही हो पा रहा भुगतान। परेशानी में है सहारा इंडिया के कार्यकर्ता, जमाकर्ता।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर---आज सहारा इंडिया और सेबी बिबाद के चलते जमाकर्ताओं की गाढ़ी कमाई का पैसा वापस करने में हो रहे बिलम्ब के कारण सहारा इंडिया के कार्यकर्ता जमाकर्ता दहसत में आ गए है।*
*जबकि सहारा इंडिया ग्रुप भारत की सबसे बड़ी संस्था है।देश की 135 करोड़ जनसंख्या के मध्य सहारा इंडिया परिवार कई लाखो लोंगो के रोजी रोटी का एक मात्र साधन है। बिगत वर्ष 2012 से सहारा सेबी विवाद चल रहा है जिसका आज तक कोई हल नही निकला है, इस लिए सहारा के कर्मचारियों, कार्यकर्ताओं, , को आर्थिक एवं सामाजिक संकट का सामना करना पड़ रहा है।*
*सहारा इंडिया परिवार हमेशा से ही देश के सभी क्षेत्रों में चाहे वो आर्थिक क्षेत्र हो, सामाजिक क्षेत्र, खेल जगत हो, या फिर देश पर आए संकट या विपदा की घड़ी में सदैव साथ दिया है सहयोग किया है, रोजगार के साधन उत्पन्न करके देश के युवाओं को रोजगार प्रदान किया, देश के करोड़ों लोगों को मुख्य तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों वर्गों में पूंजी निवेश एवम बचत का तरीका देकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।सहारा समूह देश का एक बड़ा कारपोरेट ब्यवसायिक घराना है। लेकिन आज सहारा सेवी प्रकरण के चलते परेशानियों के दौर से गुजर रहा है।*
*सहारा सेवी प्रकरण में कहाँ गलती हुई किसकी गलती है यह प्रकरण का विषय हो सकता है लेकिन जब समस्या देश के करोड़ों गरीव लोगों के पैसे की हो उनकी रोजी रोटी छिनने का हो भूख से मरने का हो, डर दहसत में आत्महत्या करने जैसे कदम उठाने का हो तो समय रहते इस विवाद का निराकरण हो जाना नितांत आवश्यक हो जाता है। और शासन प्रसाशन मंत्री मुख्य मंत्री प्रधानमंत्री जी से जनता अनुरोध करती है कि इस समस्या का समाधान शीघ्र करवाने की कृपा करें। सहारा इंडिया परिवार के, कार्यकर्ता, कर्मचारी भी सरकार से निवेदन करते है कि जल्द से जल्द सहारा सेवी विवाद को हल कराया जाय जिससे निवेशकों का भुगतान समय पर हो सके।*
*सहारा इंडिया परिवार ने बिलासपुर कलेक्टर महोदह को ज्ञापन सौंप कर सहारा इंडिया औऱ सेवी विवाद पर जल्दी से जल्दी न्याय दिलवाने की मांग की है साथ ही सहारा इंडिया से जुड़े कर्मचारी, कार्यकर्ताओं की सुरक्षा की मांग की है। इस मे उल्लेख किया है सहारा इंडिया बनाम सेबी के बीच का विवाद माननीय सर्वोच्च न्यायालय में चल रहा है, जिसमे माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा पूरे सहारा इंडिया ग्रुप पर प्रतिबंध लगा रखा है। जिसके कारण सहारा इंडिया ग्रुप अपनी कोई सम्पत्ति बेच नही सकता। अगर बेचता है तो वह राशि सहारा इंडिया सेबी के खाते में ही जमा करनी होगी, इस राशि से सहारा इंडिया अपने सम्मानित जमाकर्ताओं का भुगतान वा अपने कर्मचारियों का वेतन तथा अन्य खर्च में उपयोग नही कर सकती है।*
*ज्ञापन में इस बात का भी उल्लेख किया गया है कि सहारा इंडिया को- सहारा इंडिया बनाम सेबी एकाउंट में 24760 करोड़ रुपया जमा करवाना है, जिसमे निर्देश का पालन करते हुए सहारा इंडिया ने इस खाते में 23191 करोड़ रुपया जमा करवा दिया है।और इस राशि मे से सेबी ने मात्र 129 करोड़ रुपये का भुगतान ही सम्मानित जमा कर्ताओं को किया गया है। जो सेबी द्वारा दी गई अपनी बैलेंस सीट पर बताया गया है। ऐसी स्थिति में शेष जमा राशि सेबी द्वारा सहारा इंडिया को लौटा दी जय, जिससे सहारा इंडिया अपने सम्मानित जमा कर्ताओं,को भुगतान समय पर कर सके। जो करीब 6 करोड़ से भी अधिक पूरे भारत बर्ष में बिद्यमान है। जिन्हें अपनी राशि डूब जाने का भय सात रहा है। एवं लगभग 12 लाख कार्यकर्ता जो बर्तमान में सहारा इंडिया में कार्यरत है जिनको अपने जीवनयापन का साधन समाप्त होने का अंदेशा है। उन्हें भुगतान करके कार्यकर्ताओं का रोजगार नियमित किया जा सके।*
*बर्तमान में कोरोना काल चल रहा है सभी परेसान है आर्थिक स्थिति सभी की खराब है ऐसे में सम्मानित जमा कर्ताओं , कार्यकर्ताओं,को भुगतान की बहुत जरूरत है। अभी देश का प्रत्येक नागरिक आर्थिक संकट से जूझ रहा है। अपने अति महत्वपूर्ण कार्य- जैसे शादी-ब्याह, बीमारी, बच्चों की पढ़ाई, इत्यादि में बहुत दिक्कत हो रही है। ज्ञापन में कलेक्टर महोदय बिलासपुर से अनुरोध किया है कि आप श्री मान सर्वोच्च न्यायालय में इस केश की जल्दी से सुनवाई करवाते हुए राहत दिलवाएं जिससे सम्मानित जमा कर्ताओं को समय पर भुगतान कर उन्हें राहत दी जा सके। और फील्ड में सहारा इंडिया कार्यकर्ताओ के साथ कोई अनहोनी घटना मारपीट, एफ आर आई आदि न हो इस हेतु सुरक्षा दिलाने की कृपा करें, क्योकि सारी समस्या सहारा सेबी बिबाद के कारण उत्पन्न हुई है सहारा इंडिया सभी की देन दरी के लिए प्रतिबद्ध है अंत मे सहारा इंडिया, कार्यकर्ताओं जमा कर्ताओं की तरफ से कलेक्टर महोदय से अनुरोध किया गया है कि इस बिबाद को हल कराने की कृपा करें।*
*ज्ञापन देने पहुँचे प्रमुखरूप से-- सहारा इंडिया परिवार से रायपुर मंडल प्रमुख जीवराज सिंह, बिलासपुर क्षेत्रीय प्रबंधक रजनीश तिवारी, कोर कमेटी सदस्य राजेश सिंह प्रबंधक, बिक्की श्रीवास्तव प्रबंधक, नीलम कुमार सिन्हा प्रबंधक, अरुनाब बनर्जी फील्ड वरिष्ठ, सतीश शर्मा फील्ड वरिष्ठ, जयदीप घोष, प्रशांत गुप्ता, चन्दना गोश्वामी, ममता साहू, कमल शुक्ला, शहनाज बेगम, संदीप पटेल, छोटेलाल सहित प्रमुख कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।*
*सहारा सेबी विवाद के चलते जमाकर्ताओं को समय से भुगतान न हो पाने के कारण,परेशान सहारा इंडिया परिवार,के अधिकारी कार्यकर्ता गण हो रहे परेशान, फरियाद ले कर पहुँचे कलेक्टर साहब के दरबार,ज्ञापन देकर समस्या को सुलझाने में मदद करने का किया निबेदन,सुरक्षा की भी की मांग।*
*सहारा सेबी विवाद के चलते जमाकर्ताओं को समय से भुगतान न हो पाने के कारण,परेशान सहारा इंडिया परिवार,के अधिकारी कार्यकर्ता गण हो रहे परेशान, फरियाद ले कर पहुँचे कलेक्टर साहब के दरबार,ज्ञापन देकर समस्या को सुलझाने में मदद करने का किया निबेदन,सुरक्षा की भी की मांग।*
Comments