*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--नगर संघर्ष समिति कोटा के द्वारा बिगत नौ दिनों से क्रमिक धरना आंदोलन रेलों के स्टापेज को लेकर शांती ढंग से कोटा रेलवे स्टेशन के बाहर चल रहा है।*
*कोटा और आसपास के ऑटो संचालकों ने रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न होने की बात करते हुए बताया कि ट्रेनों के स्टापेज न होने से हम लोगो को सवारियां नही मिलती है गाड़ियों की क़िस्त नही पट पा रही है,रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो रही है, कोरोना समय मे लाकडाउन के समय से स्थिति खराब हो गई है।परन्तु अब जब चारों तरफ सब कुछ पूर्ववत चलने लगा है तो अब कोटा में भी ट्रेनों के स्टापेज को पहले जैसा किया जाय जिससे यात्रियों को आना जाना सुरु हो और हमारा तथा सभी का काम काज सही ढंग से चलने लगे इन्ही ट्रेनों के स्टापेज की मांग को लेकर आज ऑटो संघ के द्वारा नगर संघर्ष समिति को समर्थन देते हुए दिन भर काम बंद कर धरने में बैठ गए है।*

Comments