breaking post New

पासपोर्ट ऑफिस के कर्मचारी को.. रिश्वत लेते.. एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने .. रंगे हाथों किया गिरफ्तार।

पासपोर्ट ऑफिस पोस्ट ऑफिस कैम्पस में हो रहा था संचालित।

इंडिया क्राइम न्यूज़

अम्बिकापुर-- प्राप्त जानकारी  के अनुसार अंबिकापुर के मुख्य पोस्ट ऑफिस के अंदर अहाते में संचालित पासपोर्ट वेरीफिकेशन ऑफिस  में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापामार कार्रवाई करते हुए पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर 8000/- रुपये की रिश्वत लेने वाले जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट को गिरफ्तार किया है।

सरगुजा जिले की अंबिकापुर शहर में पुराना बस स्टैंड के पास संचालित पासपोर्ट वेरीफिकेशन ऑफिस में पासपोर्ट बेरीफिकेशन के लिए रोजाना लोग इस दफ्तर में आते हैं। जहां लोगों का पासपोर्ट वेरिफिकेशन किया जाता है।

पासपोर्ट वेरिफिकेशन के नाम पर रिश्वत मांगने वाले की शिकायत एक पीड़ित ने परेशान होकर एंटी करप्शन ब्यूरो से की थी। जिसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो  के अधिकारी मामले को गंभीर मानते हुए  पासपोर्ट ऑफिस में दबिश दी और वंहा शिकायत कर्ता से- जूनियर पासपोर्ट असिस्टेंट को 8000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

Get Loan

Comments