breaking post New

*कोटा बन्द का दूसरा दिन अस्सी प्रतिसत दुकानों के सम्पूर्ण बन्दी के साथ सफल रहा।*

*कोटा बन्द का दूसरा दिन अस्सी प्रतिसत दुकानों के सम्पूर्ण बन्दी के साथ सफल रहा।*
*कोरोना संक्रमण को देखते हुये दोपहर लगभग एक बजे से किराना, डेयरी जैसी जरूरी सामानों की दुकाने भी बन्द हुई।*
  
*जाँच में रोज मिल रहे कोरोना प्रभावित लोग, हेल्थ रिकवरी दर असाजनक।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज*

11/09/2020

*करगी रोड*--कोटा में प्रतिदिन जाँच में कोरोना मरीज मिल रहे है, प्रभावित मरीजो को सामान्य लक्षण पाए जाने पर, या बिना लक्षण वाले पॉजिटिव पेशेंट्स को होम क्वारेंनटाइन की सलाह दी जाती है।
गंभीर मरीजो को कोविड 19 हॉस्पिटल रिफर किया जाता है।

इस गंभीरता को देखते हुये बिगत दिनों कोटा के नागरिकों, ब्यापारियों, नगर पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों ने मिल कर दस दिन कोटा बन्द करने की घोषणा की थी, और आज बन्दी के दूसरे दिन कुछ ब्यवसायी को छोड़कर सभी ने कोटा सम्पूर्ण लॉक डाउन का पालन करते हुऐ जरूरी सामानों की दुकानें भी एक बजे तक स्वतः बन्द कर दी , और बाँकी सभी दुकाने पूर्णतया बन्द रही।

सामान्य प्रशासन को भी चाहिये कि सभी जगहों पर कम से कम आठ दिन की बन्दी को जरूरी कराने में सामाजिक संगठनों की मदद करें। स्वयं भी पुनः सख्ती बरतने की जरूरत को समझें।क्योकि स्थितियां बिगड़ती नजर आ रही है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग अनिवार्य है।
Get Loan

Comments