breaking post New

*पिपरतराई से लगे जंगल में शेरनी के पंजो के निशान मिलने से मचा हड़कम्प, वंही एक शेर शावक के मृत होने के ख़बर की हुई पुष्टी।*

*पिपरतराई से लगे जंगल में शेरनी के पंजो के निशान मिलने से मचा हड़कम्प, वंही एक शेर शावक के मृत होने के ख़बर की हुई पुष्टी।*

*कुछ दिनों से तेंदुआ भी कोटा डेम के आस पास दिखा, डीएफओ भी पहुँचे जंगल निरीक्षण में।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर-- करगी रोड के आगे पीपरतराई  अचानकमार के जंगल शुरू होते है यंही टाइगर रिजर्व एरिया भी है। आज पीपरतराई के आबादी क्षेत्र से दूर मरघटिया पारा में नीलेश भार्गव के गीले खेतो में शेरनी के पंजों को देखा गया । और शेरनी के पंजो की पुस्टि अचानकमार्क से आए वनरक्षकों के द्वारा किया गया और उन शेर या शेरनी के पंजो को लगभग 200 मीटर तक देखा गया फिर सलका डाईवर्सन नहर के बाद का पता नही चल पाया।*

*और अभी हालही में आज साम में कुछ लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि कोटा मोड़ के पहले खेतों में काफी अंदर शेरनी को देखा गया है। बिगत दिनों कोटा डेम के पास तेंदुआ के होने की खबर लगी थी, वन बिभाग का अमला खबर मिलते ही सक्रिय हो उठा है और लोगों को उधार अकेले जाने से मना कर रहा है सावधान रहने की चेतावनी दी जा रही है। वंही आज  जंगल के अंदर एक शेर के शावक के मरने की खबर आई है मौके में पहुँचे वन विभाग के अधिकारियों कर्मचारियों ने इसकी पुस्टि की है। डीएफओ का कहना है कि अंधेरा हो जाने के कारण पोस्टमार्डम  काल होगा तभी शेर के बच्चे के मरने के कारणों का सही पता चल पाएगा। वैसे मृतक शेर के बच्चे के सभी अंग सलामत है तो प्रथम दृष्टया स्वाभाविक मृत्यु लगती है। पीएम रिपोर्ट से सब स्पस्ट हो जाएगा कि मृत्यु का सही कारण क्या है।*

Get Loan

Comments