breaking post New

कोटा मंडी प्रांगण में.. सरसठ 67 लाख रुपये के लागत से.. बनने वाले कार्यलय भवन का हुआ भूमि पूजन

पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जी ,जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जी ,जिला सहकारी क्वापरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक जी,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण जी रहे अतिथि।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर--  कोटा मंडी प्रांगण में आज 67 लाख रुपये कें लगत से बनने वाले मंडी कार्यालय भवन का भूमि पूजन आज किया गया।



अतिथियों में पर्यटन मण्डल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जी ,जिलापंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान जी,जिला सहकारी क्वापरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक जी,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण जी के आने के पश्चात मंचीय कार्यक्रम में आमंत्रित उपर्युक्त सम्माननीय अतिथियों सहित मंचस्थ मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला जी, वरिष्ठ कांग्रेशी नेता श्री शुरेश सिंह चौहान जी,अग्रहरि समाज के कार्यकारी अध्यक्ष कांग्रेश नेता संतोष गुप्ता जी ,महिला कांग्रेश की ब्लाक अध्यक्ष माया मिश्रा जी, कांग्रेश के वरिष्ठ नेता सुभाष अग्रवाल जी, वरिष्ठ पत्रकार सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता जी, तहसीलदार सम्माननीय श्री प्रांजल शुक्ला जी, कांग्रेश नेता अमित गुप्ता जी (पिंटू) , कांग्रेश नेत्री सोनू मानिकपुरी जी, मंडी सदस्या चौहान मेडम जी, मंडी सदस्य कांग्रेश नेता कुलवंत सिंह जी, सहित सभी मंचस्थ सम्माननीय जानो का पुष्पाहार से आत्मीय स्वागत किया गया।



इसके पश्चात वेदमंत्रो के उच्चारण के साथ मुख्य अतिथि पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान,क्वापरेटिव बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक,अरपा बेसिन विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अभय नारायण, मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला, महिला कांग्रेश ब्लाक अध्यक्ष माया मिश्रा जी, संतोष गुप्ता जी,कुलवंत सिंह, सुरेश सिंह जी, सहित सभी मंडी सदस्यों ने  भूमि पूजन में शामिल हो कर  कुदाली चलाकर,श्रीफल फोड़ कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।



सभी अतिथियो ने अपने अपने संबोधन में कांग्रेश सरकार के मुख्यमंत्री सम्माननीय भूपेश बघेल के विकाश कार्यो की सराहना की किसान हितैसी सरकार बताया।



मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला की मांग पर सहकारी बैंक के अध्यक्ष ने बैंक में भीड़ व परेशानी को देखते हुए किसानों को बैंक से एवम गाँवों में शिविर लगाकर एटीएम किसानों को बना कर दिए जयेंगे की घोषणा अपने उद्बोधन में की।



वहीं सभी जगह माननीय मुख्य मंत्री जी के भेंट मुलाकात कार्यक्रम के तहत खूब बिकास कार्यों की घोषणाएं हुई है तो मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जी से आग्रह किया कि कोटा बिधान सभा मे भी मुख्य मंत्री जी का कार्यक्रम करवाएं और कोटा विधान सभा मे भी विकाश कार्यों की बड़ी  घोषणाएं हो।



पर्यटन मंडल के अध्यक्ष ने अपने उदबोधन में आश्वासन दिया कि भेंट मुलाकात का कार्यक्रम समाप्ती की ओर है सुरुआत में ही कोटा बिधान सभा मे कार्यक्रम होना था, कोसिस करेंगे कि अंत मे बचा सारा धन कोटा विधान सभा मे विकाश कार्यों में मुख्यमंत्री जी आकर घोषणा करें।



जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सिंह चौहान जी ने बिलासपुर जिले में हुए विकास कार्यों की बताया और सरकार को किसानों जनता की हितैसी सरकार बताया और दुबारा राज्य में कांग्रेश सरकार को भारी मतों से जिताने की बात कही। और कोट मंडी के प्रथम अध्यक्ष के रूप में अपने पिता श्री स्व गुलाब सिंह चौहान जी के योगदानों को याद करते हुए बताया कि इस मंडी में सुरु में लगभग 11 एकड़ जमीन थी।



प्रेस कांफ्रेंस में सभी अतिथियों के साथ पर्यटन मंडल अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव जी ने पत्रकारों के प्रश्नों का उत्तर दिया और सरकार की उपलब्धियों की जानकारी दी कोटा में एवम जिले में हो रहे पर्यटन से संबंधित बिकाश कार्यो को भी बताया कोटा में दलहा बाबा पर्वत, कोटसागर दुर्गा मंदिर, सिद्धबाबा जैसे अन्य स्थानों को भी विकसित करने की बात कही। बिगत दिनों रतनपुर में हुई पुलिसिया कार्यवाई में एक महिला को जेल भेजने पर हुए बवाल के संबंध में बताया कि टी आई ने बिना जाँच किये दवाव में कार्यवाई की है उच्च अधिकारियों के निर्देश पर टी आई को लाइन अटैच कर दिया गया है जाँच कमेटी गठित एस पी साहब ने कर दिया है, इसमे राजनीति नही होने देंगे। कोटा में ट्रेन रोकवाने के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि हम तो आंदोलन कर सकते है ट्रैन रोकवाने का काम तो केंद्र सरकार और भाजपा के सांसद का है तो ओ ही नही रोकना चाह  रहे है निजी करण करना चाहते है।

Get Loan

Comments