breaking post New

*फाइटर विंग्स संस्था द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्राम क़डार एवं चकरभाठा बस्ती मेे शामिल हुए चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की।*

*फाइटर विंग्स संस्था द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम में ग्राम क़डार एवं चकरभाठा बस्ती मेे शामिल हुए चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*बिलासपुर--समाज सेवा के लिए सदैव तत्पर बिलासपुर की नामी संस्था फाइटर विंग्स के द्वारा इन दिनों क्षेत्र के गरीब असहाय लोगों को कंबल बांटने का कार्य किया जा रहा है इसी कड़ी में क्षेत्र के पब्लिक एप न्यूज़ के पत्रकार कौशलेंद्र सारथी एवं न्यूज़ 36 के संजय गढ़ेवाल जी के द्वारा कुछ जरूरतमंद लोगों की लिस्ट संस्था को उपलब्ध कराई गई थी जिसके बाद दिन बुधवार को फाइटर विंग्स संस्था के संस्थापक  एवं सदस्यों द्वारा पत्रकार साथियों एवं चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की की उपस्थिति में ग्राम पंचायत चकरभाठा बस्ती एवं ग्राम कडार में गरीब असहाय लोगों के घर घर जा कर कंबल का वितरण किया गया कंबल पा कर गरीब असहाय लोगो के चेहरे में खुशी देखने को मिली।*

*गौरतलब है कि फाइटर विंग्स संस्था द्वारा पिछले कोरोना काल से अब तक कई गरीब असहाय बीमार लोगों की मदद की का चुकी है जो समाज सेवा के क्षेत्र मेे एक सराहनीय पहल है।*

*कंबल वितरण कार्यक्रम को सफल बनाने में फाइटर विंग्स के संस्थापक प्रीति सिंह,  अमित केडिया के साथ टीम के सदस्य संदीप नौबतका, वासु गोयल, सोनू सिंह, ऋतु सिंह , प्रियंका सिन्हा , हितेश धृतलहरे, चकरभाठा थाना प्रभारी सुनील तिर्की, पत्रकार साथी कौशलेंद्र सारथी जी, संजय गढ़ेवाल जी के साथचकरभाठा बस्ती के सहयोगी साथी सतीश लासकर अशोक रात्रे शैलेन्द्र ओंडकार उपस्थित थे।*

Get Loan

Comments