*ठोकर मार कर गाड़ी चालक बहन लेकर हुवा फरार, शराब दुकान के पास हुई दुर्घटना।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर--- करगी रोड कोटा में आज साम को जयस्तंभ चौक नाका से राममंदिर चौक होते हुए बेलगहना को जाने वाली सड़क जो कि काफी ब्यस्त रहती है साम को, इसी रोड में मुखी बिहार के पास शराब दुकान चल रही है जहाँ पर साम के समय मे तो मेला रोड में लगा रहता है। इसी के पास एक तेज गति से कर चालक ने मोटर साइकल से जा रहे दो लोंगों को ठोक दिया और बाइक सवार लहू लहान हो गया गाड़ी चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।*
*मिली जानकारी के अनुसार तेज गती से चला रहा कार चालक ने बाइक को ठोकर मारी, और बाइक चला रहा 27 वर्षीय दीपक जायसवाल पिता राजेन्द्र जायसवाल घायल हो गया और अचेत हो गया।उसका साथी जो पीछे बैठा था रामप्रकाश जायसवाल उसको भी चोट आई है। दीपक जायसवाल बैजना गाँव का रहने वाला है, और नवागांव जा रहे थे तभी कोटा से राममंदिर रोड में शराब दुकान के पास एक्सीडेंट हो गया। घायलों को लोंगों ने कोट हॉस्पिटल पहुँचाया जंहा डॉक्टरों ने परिक्षण एवम प्राथमिक उपचार के बाद दाहिने हाँथ की हड्डी टूटने की आसंका जताई और मामले की गंभीरत को देखते हुए बिलासपुर रिफर करने की तैयारी कर दी।*

Comments