*खड़ी ट्रक में बाइक चालक सीधे टकराया, पर सलामत बच गया।*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*बिलासपुर-- उसलापुर के पास 36 माल के नजदीक खड़ी ट्रक में एक बाइक सवार चालक सीधे जा टकराया और ट्रक के नीचे चला गया, परंतु ट्रक खड़ा था इस लिए बड़ी दुर्घटना टल गई। सुबह का समय था रोड में ज्यादा भीड़ नही थी रास्ते मे चलने वाले लोगों ने खड़े होकर बाइक चालक को ट्रक के नीचे से निकाला तब वह छटपटा रहा था, निकालते ही रोड में मचलने लगा या तो उसे अंदरूनी चोट लगी थी जिसकी वजह से दर्द से छटपटा रहा था या फिर कुछ लोगों का कहना था कि मिर्गी जैसे लक्षण दिख रहे है मामला जो भी हो लेकिन इस गम्भीर दुर्घटना में जान माल का कोई बड़ा नुकसान नही दिखा।*

Comments