नही थम रहा चोरी का सिलसिला..चोरों को नही रहा पुलिस का डर... दो घरों में फिर हुई चोरी लाखों का सामान पार।
कोटा के पटेल कालोनी में बिगत दिनों चोरों ने एक ही रात में दो घरों में की चोरी, इसके पूर्व भी यँहा हो चुकी है चोरियां, नही मिला कोई सुराग।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- करगी रोड कोटा वैसे तो अपराध की दृष्टिकोण से सुरक्षित एरिया माना जाता है, फिर भी अराजकतत्वों की कमी नही है। समय समय पर घटित घटनाएं इस बात का संकेत देती है कि कंही न कंही पुलिस का सूचना तंत्र चोरों की तुलना में कमजोर पड़ रहा है।
अभी कोटा में लगतार चोरियां हुई है कई चोरियों में अभी तक न कोई सुराग मिला न चोर पकड़ाये, कोटा के बीचों बीच बसी पटेल कालोनी में मिली जानकारी के अनुसार दो घरों में चोरों ने एक ही रात में ताले तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। मिली जानकारी के अनुसार रामकुमार गोंदले के घर से ताला तोड़ कर चोरों ने टी बी, बर्तन, नगदी कुछ अन्य सामान सहित लगभग 60000/-रुपये का सामान चोरी कर ले गए।वंही गजराज कश्यप के घर से बर्तन नगदी सहित करीब 50000/-रुपये का सामान चोर चुरा ले गए । थाने पे पीड़ितों के द्वारा सूचना दी गई है पुलिस भी मौका मुआयना कर चुकी है, पर अभी तक कोई सबूत हाथ नही लगा। पूर्व में भी मेन रोड से मोटर साइकिल चोरी हुई ,नगर में और चोरियां हुई पटेल कालोनी में ही कुछ समय पहले शुक्ल जी के नए घर से चोरी होगई थी। के चोरियों में अभी तक कोई सुराग नही मिला है ना उन चोरियों का कोई खुलासा हुआ है। पुलिस लगातार प्रयास कर रही है पर चोरी की घटनाएं रुक नही रही हैं। फ़िरंगीपारा में भी पहले कई चोरिया हुई है जिनका आज तक पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है ।

Comments