breaking post New

भारतीय डाक विभाग की अंतरराष्ट्रीय पत्रलेखन प्रतियोगित में विजेता प्रतिभागियों को डाक अधीक्षक ने किया पुरस्कृत।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 
प्रशांत गुप्ता

बिलासपुर- भारतीय डाक विभाग द्वारा दिनांक 16.03.2025 (रविवार) को प्रधान डाकघर बिलासपुर में 9 वर्ष से 15 वर्ष की आयु तक के शालेय छात्र-छात्राओं की अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता 2025 का आयोजन किया गया था, जिसका विषय "Imagine you are the ocean. Write a letter to someone explaining why and how they should take good care of you."

उपरोक्त परीक्षा का परिणाम घोषित किया गया जिसमें केन्द्रीय विद्यालय क्रमांक 2 एन.टी.पी.सी. कोरबा की होनहार छात्रा सुश्री फाल्गुनी राठौर ने राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय स्थान एवं परिमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने पर रूपये 25000 का चेक व प्रशस्ति पत्र पुरस्कार अधीक्षक डाकघर विनय कुमार प्रसाद द्वारा दिनांक 08.12.2025 को प्रदान किया गया । अधीक्षक डाकघर बिलासपुर द्वारा शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। भारतीय डाक विभाग फाल्गुनी राठौर के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है तथा सभी सम्माननीय जनों से आग्रह करता है कि अधिक से अधिक डाक विभाग की योजनाओं, फिलाटेली एवं सेवाओं का लाभ प्राप्त करें।
Get Loan

Comments