breaking post New

*कांग्रेस नेता के घर दर्रीघट डकैती की घटना में.. अभी तक डकैत नही पकड़ाये..पीड़ित ने एक दूसरे कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाया।*

  • *कांग्रेस नेता के घर दर्रीघट डकैती की घटना में.. अभी तक डकैत नही पकड़ाये..पीड़ित ने एक दूसरे कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाया।*
  • *कांग्रेस नेता के घर दर्रीघट डकैती की घटना में.. अभी तक डकैत नही पकड़ाये..पीड़ित ने एक दूसरे कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाया।*
कांग्रेस नेता के घर दर्रीघट  डकैती की घटना में.. अभी तक डकैत नही पकड़ाये..पीड़ित ने एक दूसरे कांग्रेस नेता पर गंभीर आरोप लगाया।

पुलिस कई ऐंगल पर जाँच कर रही है, संदेह के आधार पर कुछ लोगो से पूछताछ की गई। जल्दी हो सकता है खुलासा।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर--
मिली जानकारी के अनुसार बिगत दिनों बिलासपुर के नजदीक दर्रीघाट में कांग्रेस नेता के घर हुई डकैती में एक दूसरे कांग्रेस नेता का हाथ होने की बात सामने आ रही है। जल्द ही इस मामले में पीड़ित एसपी से शिकायत करने वाला है।

दर्रीघाट में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के घर हुई डकैती में नया मोड़ आते दिख रहा है दिन दहाड़े डकैती के आरोपी भले ही अभी तक पुलिस की पकड़ से बाहर हो लेकिन पीड़ित ने कांग्रेस नेता और प्रवक्ता  पर एलानिया आरोप लगा दिया है। पीड़ित ने कहा है उसके साथ जो भी अप्रिय घटना घट रही है उसके पीछे उन्ही की पार्टी के  नेता/ प्रवक्ता का हाथ है उसी का षड्यंत्र है। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद इस मामले ले पीड़ित एसपी से शिकायत करने वाला है। अब देखना ये है कि पीड़ित टाकेश्वर पाटले नामजद शिकायत करते है कि गोलमोल शिकायत करते है। इनके घर मे डकैती के पहले पथराव भी किया जा चुका है। ऐसे में कंही न कंही पुरानी दुश्मनी या बदले की भावना से प्रेरित घटना भी हो सकती है।

गौरतलब है कि दर्रीघाट में कांग्रेस नेता टाकेश्वर पाटले के घर 13 जनवरी की दिनदहाड़े डकैती की घटना हुई थी। लगभग 11 बजे डकैत मोटर साइकिल में आए और धड़-धड़ाते घर मे घुसे और घर की महिलाओं के गले मे बंदूख , चाकू लगाकर डराकर , बच्चों को बंधक बनाकर डकैती को अंजाम दिया था। डकैतों ने कांग्रेस नेता के घर से नगदी-जेवर समेंत लाखों रुपए का सामान लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद से पुलिस डकैतों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। बताया जा रहा है पुलिस ने संदेह के आधार पर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और शीघ्र ही मामले का खुलासा करने वाली है। बदमाशों के फुटेज पुलिस के हाथ लगे और कई अहम सुराग भी पुलिस को जाँच में मिले है जल्दी ही शातिर डकैतों के गिरेबान तक पुलिस के हाथ पहुँच जायेंगे।
Get Loan

Comments