सरगांव में भी महादान- रक्तदान का किया गया आयोजन।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- बिगत दिनों फाइटर विंग्स टीम के द्वारा शहीद (C.M.D) चौक में १४ फरवरी २०१९ को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सी.आर. पी.एफ के वीर जवानों को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दे कर श्रद्धा सुमन समर्पित किये गए।
जिसमें मुख्य रूप से सोनू सिंह, संदीप अग्रवाल, ऋतु सिंह, अमृता सिंह, नमन रात्रे, लुई भास्कर, अंजलि का सहयोग रहा।
प्रीति सिंह शादी के बाद भद्रक ओडिशा में कार्य कर रही है और आज इसी कड़ी में ओडिशा के पंचुपल्ली (भद्रक) स्तिथ गांधी बाड़ा आश्रम में उनके द्वारा श्रद्धांजली कार्यक्रम रखा गया जिसमें सर्वप्रथम दीप जलाकर एवं दो मिनिट का मौन धारण कर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी गई । आश्रम के बच्चों द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत कर जवानों को याद किया गया एवं उनके सम्मान में पैदल मार्च भी निकाला गया। कार्यक्रम में रेलवे सुरक्षा बल के थाना प्रभारी श्री विकास रंजन सिंह, चाइल्ड हेल्पलाइन की संचालक सोफिया शेख, आश्रम के सेक्रेट्री अशोक दास , पाल्टा सिंह , संजोग चाइल्ड वेलफेयर कमिटी के सचिव श्री प्रशांत जी भी का विशेष सहयोग रहा। इस कार्यक्रम लिए सभी ने प्रीति सिंह का बहुत ही आभार प्रकट किया।
एक दिवसीय रक्त दान शिविर ग्राम सरगांव में पुलवामा हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि देने हेतु और मातृ पितृ दिवस के अवसर दिनांक 14.02 22 को आयोजित किया। इसमें मुख्य रूप से अमित केडिया के साथ टीम के नये युवा सदस्य रजत हुरा एवं ऋषभ हुरा का बहुत ही विशेष योगदान रहा। जिनके सहयोग से टीम के द्वारा 46 यूनिट ब्लड एकत्रित किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में परमिंदर खालसा, गेंदराम नेताम, बजरंग कौशिक, विक्की तांडव एवं जाकिर का भी विशेष सह

Comments