breaking post New

बिलासपुर के वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू और ऋतु साहू के साथ.. अराजकतत्वों ने की मारपीट..पुलिस ने पीड़ित पत्रकार के ऊपर भी दर्ज किया अपराध..ए कैसा न्याय।

पत्रकारों पर हमले दुर्ब्यौहार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है..बिना जाँच किये पत्रकार पर अपराध दर्ज..क्या यही है पत्रकार सुरक्षा कानून।

इंडिया क्राइम न्यूज़


बिलासपुर-- बिलासपुर इन दिनों अपराधों का गढ़ बनते जा रहा है, पुलिस लगातार कार्यवाई भी कर रही है पर अपराधियों के हौसले बुलंद है कभी भी किसी के साथ मारपीट, लूट, बदसलूकी,मर्डर हो जाये यह कहा नही जा सकता है। इसी तरह पत्रकारों के साथ दुर्ब्यौहार आज आम बात हो गई है इसी कड़ी में एक पत्रकार परिवार फिर बदसलूकी मारपीट का शिकार हो गया और पीड़ित के ऊपर भी पुलिस ने अपराध दर्ज कर लिया यह बड़े ही आश्चर्य की बात है।

मिली जानकारी के अनुसार अभिलाषा परिसर में बना शापिंग काम्प्लेक्स इन दिनों शहर और स्थानीय नशेड़ियों के लिए सुरक्षित अड्डा बन गया है जहां MDM, चरस,गांजा,कोकीन जैसे नशे का सेवन खुलेआम किया जा रहा है और माहौल खराब किया जा रहा है। जिससे कालोनी के निवासी परेशान है और प्रतिदिन दुर्व्यवहार और छेड़खानी के शिकार हो रहे है।

ऐसी ही घटना 7 जून बुधवार को प्रेस क्लब पदाधिकारी ऋतु साहू और cgupdate.in के वरिष्ठ पत्रकार सतीश साहू के साथ घटित हुई । बुधवार की रात 8 बजे अभिलाषा परिसर निवासी नशेड़ी प्रतापसिंह परिहार ने उधारी के पैसे देने से इनकार करते हुए भद्दी भद्दी गालियां दी और दो कौड़ी के पत्रकार 100-100 रुपए में बिकने वाला बोलने लगा और वहां रखे डंडे कुर्सी और लोहे से हमला कर दिया जिससे पत्रकार सतीश साहू को नाक आंख के पास गम्भीर चोटें आई। इस दौरान उक्त नशेड़ी ने ऋतु के साथ भी झूमाझटकी की ।मामले की जानकारी देने के लिए 112 और सिरगिट्टी थाने को खबर की गई पर कोई रिस्पांस नही मिला तब मामले की रिपोर्ट सिरगिट्टी थाने में की गई जहां 294,323,506 के तहत मामूली धाराओं मे मामला दर्ज किया गया।

वहीं मारपीट करने और दुर्व्यवहार करने वाले नशेड़ी की तरफ से  काउंटर रिपोर्ट पर पुलिस ने 427,34 जैसे धारा पीड़ित के खिलाफ ही लगा दिया जबकि पार्थी ऋतु,साहू,सतीश साहू द्वारा पहले ही मौके पर उपस्थित पुलिस कर्मी को दुकान में तोड़फोड़,मारपीट,महिला से दुर्व्यवहार के बारे में रिपोर्ट में लिखने को कहा गया था जिसे सिरगिट्टी पुलिस द्वारा नहीं लिखा गया। उक्त मामले की शिकायत ऋतु साहू ने शुक्रवार को महिला थाने में की साथ ही एडिशनल एस पी को आवेदन देकर निष्पक्ष जांच और कार्यवाई की मांग की है। पीड़ित पर ही अपराध दर्ज करना..ए कैसा न्याय है, पत्रकार सुरक्षा कानून लागू हुआ है फिर भी बिना पर्याप्त उचित जांच के पत्रकार के खिलाफ अपराध दर्ज करना आश्चर्य जनक है।

इस घटना की सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष देवदत्त तिवारी जी संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा जी कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा जी, जिला अध्यक्ष पंकज खण्डेलवाल जी सहित संगठन के सभी पदाधिकारी/सदस्य पत्रकार गण निन्दा करते है और दोषियों पर कड़ी कार्यवाई की मांग करतें है।

Get Loan

Comments