*कुल संख्या प्रदेश में संक्रमितों की 93350 हो गई, और एक्टिव संक्रमित मरीज 35850 तक पहुँचे।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*24/09/2020*
*बिलासपुर*-- राज्य में बुधवार तक कुल कोविड 19 पॉजिटिव केस 93350 तक पहुँच गये। जिसमे एक्टिव मरीजों की संख्या 35850 तक पहुँची।
बुधवार को प्रदेश में 2434 नये पॉजिटिव केश जाँच में मिले। वंही 7 कोरोना संक्रमित मरीजों की जान भी गई। इसमें एक रायपुर के डी एस पी लक्ष्मण चौहान भी कोरोना संक्रमित थे, वह भी जीवन की जंग कोरोना से हार गये, साथ मे कुछ अन्य बीमारियां भी सहायक बनी।
रायपुर में सबसे अधिक 748 कोविड 19 पॉजिटिव केश मिले, दुर्ग में 292, बस्तर से 187, राजनांदगांव से 162, दंतेवाडा से 151, धमतरी से 112, सुकमा से 70, कोंडागाँव से 49, कबीरधाम से 37, जांजगीर चापा से 35, बीजापुर से 32, कांकेर से 28, मुंगेली से 26, बलरामपुर से 22, जशपुर से 17, सरगुजा से 4, बलौदाबाजार गरियाबंद से 2, इसी तरह कुछ अन्य जिलों से भी कोरोना संक्रमित मरीजों की पंहचान हुई।
कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या अधिक है, यह सभी के लिये बहुत सुखद बात है। कोरोना संक्रमण की रोक थाम के लिये फिर से प्रदेश के कई जिलों के कलेक्टर्स ने सम्पूर्ण लॉक डाउन को ही असरदार मानते हुये फिर से एक एक हफ्ते के लिये लॉक डाउन किया है कड़ाई के साथ।
*प्रदेश में कोरोना की जाँच में बुधवार को भी 2430 से अधिक संक्रमितों की हुई पहचान। सबसे अधिक रायपुर में मिले 748 पॉजिटिव।*
*प्रदेश में कोरोना की जाँच में बुधवार को भी 2430 से अधिक संक्रमितों की हुई पहचान। सबसे अधिक रायपुर में मिले 748 पॉजिटिव।* You may also like
Comments