breaking post New

*बिलासपुर जिले में आठ दिन के लाकडाउन के आज अन्तिम दिन,कोरोना पॉजिटिव बढ़े,कोटा बि. ख. में 21 मिले।*

*बिलासपुर जिले में आठ दिन के लाकडाउन के आज अन्तिम दिन,कोरोना पॉजिटिव बढ़े,कोटा बि. ख. में 21 मिले।*
*कोरोना का संक्रमण जारी, सावधान रहने की जरूरत, बेलगहना में 06, रतनपुर में 14, कोटा में 01 आज मिले कोरोना पॉजिटिव।*

*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*28/09/2020*

*बिलासपुर*-- आज बिलासपुर जिले के लिये लॉक डाउन का अंतिम दिन भी कोरोना से भरा रहा है। पर इस आठ दिन के लॉक डाउन में कोरोना के बढ़ते क्रम की चेन टूटी है जो अभी दिखाई कम दे रही है। जाँच भड़ी तो संक्रमण पॉजिटिव निकलना ही है।
काल से मार्केट कई शर्तों के साथ खुलेंगे। भीड़ बढ़ेगी और संक्रमण भी। अब अन लॉक डाउन में खुद की सावधानी ही संक्रमण से रोक सकती है।

आज बेलगहना में प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 टेस्ट किये गये जिसमे 06 कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

वंही रतनपुर में 28 लोगों की कोरोना जाँच की गई स्वस्थ बिभाग के द्वारा, 14 पॉजिटिव केश मिले।

कोटा में आज अच्छी खबर रही कि जाँच में सिर्फ  01 पॉजिटिव केश मिला। इस तरह से कोटा बिकास खण्ड में कुल 21 पॉजिटिव केस मिले। सभी को एक निश्चित दूरी, मास्क का प्रयोग, हाथों की सफाई साबुन से, भीड़ में जाने से बचें।
यही सब उपाय सुरक्षा के कवच बन सकते है।
Get Loan

Comments