breaking post New

*गाँधी जयंती पर सेमरताल में स्व. कुँजन बाई द्वारा स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में गाँव के बिभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण।*

*गाँधी जयंती पर सेमरताल में स्व. कुँजन बाई द्वारा स्थापित महात्मा गांधी जी की प्रतिमा में गाँव के बिभिन्न संगठनों ने किया माल्यार्पण।*
 *आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

02/10/2020
    गाँधी जयंती पर सभी संगठनों  की रही भागीदारी  
    
 गाँधी जयंती के पावन अवसर पर सेमरताल में स्व.कुंजनबाई द्वारा स्थापित महात्मा गाँधी की प्रतिमा पर  गाँव के विभिन्न संगठनों ने माल्यार्पण किया। ग्राम पंचायत,सर्व व्यापारी संगठन ,बालोघान समिति, भगवती महिला स्वसहायता समूह,शा.उ.मा.विघालय,सरस्वती शिशु मंदिर सेमरताल के युवाओं व पदाधिकारियों ने आयोजन में सराहनीय भागीदारी दी। सर्वप्रथम पंचायत के सरपंच राजेंद्र साहू,व सभी पंचों ने पूजा कर पुष्पाहार चढ़ाया।  व्यापारी संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण साहू,संरक्षक गणेश बैंगुर, महामंत्री उमाशंकर साहू की अगुवाई में जयंती पर गाँधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।साथ ही भगवती महिला समिति की महिलाओं ने सुरुज साहू के साथ मिलकर अपनी भागीदारी दी। बालोघान समिति की ओर से अनिल वर्मा, रवीन्द्र गहवई ,सरजू साहू,राजकुमार साहू, इन्द्रजीत धीवर, आदित्य वर्मा की भागीदारी रही। गाँधी चौक में आयोजित इस कार्यक्रम के शानदार आयोजन में पूरे गाँव के युवाओं ने श्रद्धा पूर्वक गाँधी जी को याद किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए बालोघान समिति के अध्यक्ष अनिल वर्मा ने  कहा कि महात्मा गाँधी दुनिया के अजूबे थे। वे तपस्वी, कर्मठ,अहिंसक, स्वच्छता प्रेमी,दृढ़,कुशल नेता, जादुई वक्ता, बेहतरीन संगठनकर्ता, आजादी की लड़ाई के निहत्थे सेनापति, भारतीय संस्कारों के रक्षक, समतावादी, कठोर व्रती, समर्पित संत, लाखों लोगों के श्रद्धेय थे। उनका व्यक्तित्व ऐसा कि उनकी एक आवाज पर लाखों लोग सड़कों पर उतर आते थे, सरकारी नौकरी से त्यागपत्र दे देते थे, विदेशी कपड़ों की होली जला देते थे,  वे सच्चे देशभक्त थे। आज  के समय में वे ज्यादा प्रासंगिक हैं । जयंती कार्यक्रम में  मुरारी श्रीवास, जगदीश धीवर,ध्रुव साहू,महेंद्र पाटनवार, प्रमोद साहू,रंगनाथ विश्वकर्मा, राजेश मरावी,राहुल कौशिक, अमित राव,प्रकाश यादव,कनक साहू,विष्णु साहू, सुनील यादव, कमलाकांत गहवई,लक्ष्मी कांत कौशिक ,मुकेश कौशिक,कन्हैया श्रीवास, सरजू साहू,प्रग्या साहू,सुनील वैष्णव, दिनेश सिंह,सुनील साहू, नरेन्द्र विश्वकर्मा, विपिन यादव,नीलकंठ धीवर, प्रग्या साहू,मंथन,सुनील कोरी,अक्षय साहू,भरत साहू,सुरेश श्रीवास, साहू,राकेश भारती,मकरंद, नंदकिशोर यादव, शिवशंकर साहू,राजकुमार सूर्यवंशी, शशी मधुकर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
Get Loan

Comments