breaking post New

मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने.. कोटा से विधानसभा के लिए ठोस दावेदारी पेश की

इंडिया क्राइम न्यूज़


करगीरोड-- कोटा विधानसभा से शशक्त एवं स्थानीय दावेदार के रूप मे पूर्व जनपद अध्यक्ष एवं वर्तमान मंडी अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने अपने दावेदारी का आवेदन पत्र ब्लॉक कांग्रेस कोटा अध्यक्ष के समक्ष पेश किया।

छतीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा निर्धारित किया गया है की विधानसभा चुनाव के इच्छुक कोई भी दावेदार प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के चक़्कर नहीं काटेगा उसे अपने विधानसभा के ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मे आवेदन करना पड़ेगा।

आवेदन देने के बाद मंडी अध्यक्ष शुक्ला ने कहा की कोटा विधानसभा से स्थानीय उम्मीदवार की मांग विगत कई वर्षो से की जा रही है जिसे ध्यान मे रखकर प्रदेश नेतृत्व विधानसभा का प्रत्याशी घोषित करेगी, इसी लिए दावेदारी का अबेदान ब्लाक अध्यक्ष श्री आदित्य दीक्षित को सौंपा गया।
Get Loan

Comments