यँहा आने वाले और इस आयोजन में भाग लेने वाले यँहा से आनंदित रहने की कला को सीख कर ही जाते है।
प्रतिदिन किया जाता है सुंदर बादियों में चक्रमण
अमरकंटक-- मां नर्मदा जी के उदगम स्थल नर्मदा धाम अमरकंटक में ओशो धारा-ओशो की जीवंत धारा का ध्यान एवम सुरति समाधि का अदभुत कार्यक्रम का आयोजन तारीख 1/05/2020 दिन रविवार के दिन साम सात बजे से शांति कुटी अमरकंटक में उदघाटन कर आयोजन की सुरुवात की गई।
इस अवसर पर शांति कुटी के महामंडलेश्वर परम संत श्री रामभूषण दास जी महाराज के सानिध्य में ओशो धारा के राष्ट्रीय क्वार्डिनेटर,सी जी स्टेट प्रमुख प्रकाण्ड विद्वान आचार्य श्री प्रभाकर दर्शन स्वामी जी, इंटरनेशनल क्वार्डिनेटर, योग प्रबंधन के डायरेक्टर आचार्य श्री कर्नल अनुतोष जी, प्रमुख मोटिवेटर, कारपोरेट सेक्टर के जानकार, रांची बिहार से आचार्य श्री अमरेश झा जी की गरिमा मयी उपस्थिति में ओशोधारा का छह दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, यँहा पर और कई आचार्य गण एवम ओशो के सैकड़ों की संख्या में सन्यासी उपस्थित रहे।
यह ध्यान एवम सुरति समाधि का आनंदित जीवन जीने की कला का, अपने आप को पहचानने का, और उस परमसत्ता को जानने समझने पहचानने का अनुभव कराया जाएगा। यह आयोजन 2 मई से 7 मई तक लगातार तपोस्थली मेकल पर्वत श्रंखला में मां रेवा तट पर रामघाट के नजदीक शांति कुटी में छत्तीसगढ़ ओशो धारा टीम के द्वारा किया जा रहा है। ओशो धारा के सजग सन्यासी,एवम प्यारे सद्गुरु से हनुमान की संज्ञा प्राप्त जोनल क्वार्डिनेटर संतोष चंद्र जी एवम उनके सहयोगियों की इस आयोजन में सराहनीय भूमिका है।
ओशोधारा मैत्री संघ छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित ओशोधारा के ध्यान समाधि और सुरती समाधि कार्यक्रम अमरकंटक में सद्गुरु की कृपा और करुणा से लगभग 200 से अधिक मित्र भाग ले रहे हैं।
देश के विभिन्न भागों से आए हुए साधक अमरकंटक में आकर बहुत प्रसन्नता महसूस कर रहे हैं।
शिविर के संचालन के लिए आचार्य दर्शन जी के साथ आचार्य कर्नल अनुतोष, आचार्य अमरेश झा, आचार्य भक्ति पूर्णिमा, आचार्य मां वंदना परिहार और आचार्य मां सलूजा रहेंगे।
इस शिविर का आयोजन ओशोधारा के हनुमान आचार्य संतोष जी और उनकी पूरी टीम ने मिलकर किया है।
शिविर के उद्घाटन के अवसर पर अनंत श्री विभूषित आचार्य महामंडलेश्वर श्री महंत राम भूषण दास जी महाराज उपस्थित थे।
शिविर का आयोजन शांति कुटी आश्रम अमरकंटक में किया जा रहा है। लगातार सुबह रात साढ़े आठ तक बिभिन्न तल के कार्यक्रमो का अनुभव कराया जा रहा है।
प्रतिदिन प्रातः आचार्य श्री ओशो प्रभाकर दर्शन जी, आचार्य श्री कर्नल अनुतोष जी, आचार्य श्रीअमरेश झा जी और महामंडलेश्वर परम आराध्य संत श्री रामभूषण दास जी के साथ 5 से छह किलोमीटर तक चक्रमण सभी ओशो सन्याशीयों के साथ किया जाता है। सारे साधक अति प्रफुल्लित मन से साधना ध्यान कर रहे हैं।

Comments