breaking post New

बाबा बैद्यनाथ धाम रावणेश्वर शिवलिंग पर.. कोटा से कांवरियों का जत्था पहुँच कर .. गंगा जल चढ़ाकर किया अभिषेक..पंडा प्यारेलाल जी ने बताई बाबा की महिमा.. कराई बिधिवत पूजा।

बाबा अमरनाथ जी के दर्शन कर.. फिर पहुँचे जल चढ़ाने बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर।

इंडिया क्राइम न्यूज़

कोटा-- बाबा बैद्यनाथ धाम के प्रसिद्ध पंडा श्री प्यारेलाल जी महाराज के द्वारा पूजा अर्चना कराई गई बाबा की महिमा बताते हुए उन्होनो काँवर भक्तो से बिधिवत पूजा करा कर गंगा जल से अभिषेक कराया।

करगीरोड कोटा से प्रतिवर्ष बड़ी संख्या में काँवर बम बाबा बैद्यनाथ धाम में गंगा जल चढ़ाते है। और *पंडा प्यारेलाल जी* सभी  कोटा क्षेत्र से पहुचें काँवर भक्तों की पूजा कराते है और सभी शिव भक्तों का पूरा ध्यान रखते है।

इस वर्ष भी काँवर यात्रा बाबा धाम पहुँची, आज कोटा से एक जत्था बैद्यनाथ धाम में 120 की मी दूर सुल्तानगंज से गंगा जी मे स्नान कर गंगा जल उठा कर बाबा बैद्यनाथ धाम मनोकामना ज्योतिर्लिंग में गंगा जल से *पंडा प्यारेलाल जी के सानिध्य में* अभिषेक कर पूजा आरती करते हुए अपने एवम अपने परिवार की सुख,सम्रद्धि,सुमति,सदभाव और अच्छे स्वस्थ आनंदित जीवन की कामना करते हुए पूरे विश्व मे अमन चैन भाईचारा बना रहे और भारत की अखण्डता,एकता समृद्धता की कामना बाबा बैद्यनाथ जी से की।

इस जत्थे के भक्तों ने बाबा अमरनाथ जी के दर्शन कर, वापस आये है और अब बाबा बैद्यनाथ जी का आशीर्वाद लेने देवघर बाबा धाम पहुंच कर गंगा जल चढ़ाया, और बासुकी नाथ जी मे गंगा जल चढा कर भगवान भोलेनाथ बासुकी नाथ जी की और माता पार्वती जी की पूजा अर्चना की।

इस यात्रा में बाबा भोलेनाथ के भक्त- प्रशांत गुप्ता, नवीन गुप्ता, दीपक बारगाह, दीपक गुप्ता, हरीश यादव, अवधेश यादव,भवेश मिश्रा, अवधेश, नीलकमल दास, प्रकाश श्रीवास्तव, प्रणव गुप्ता सहित और लोग सामिल है। सभी ने बिधिवत पूजा कर गंगा जल चढ़ाकर श्रवण माष में बाबा भोलेनाथ का अभिषेक कर पूण्य अर्जित किया।

Get Loan

Comments