breaking post New

बृद्धाश्रम में जरूरत मंदों को उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा भोजन प्रदान किया गया।

बृद्धाश्रम में जरूरत मंदों को उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन के द्वारा भोजन प्रदान किया गया।
मानव सेवा, जरूरत मंदों की मदद ही सेवा धर्म है।

इंडिया क्राइम न्यूज़

बिलासपुर-- उम्मीद वेलफेयर फाउंडेशन द्वारा बुद्ध पुर्णिमा के अवसर पर वृद्धआश्रम में भोजन सेवा प्रदान की गयी जिसमें प्रमुख रूप से संस्था के संस्थापक दीपक तिवारी सचिव खगेश चंद्राकर सदस्य अमृतलाल पटेल श्रीयश मिश्रा एवं अन्य साथी शामिल हुए।

हर वर्ष वैशाख महीने की पूर्णिमा तिथि पर भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव का पर्व बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। बौद्ध धर्म के अनुसार भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा की तिथि पर हुआ था। हिंदू धर्म में भगवान बुद्ध को विष्णुजी का अवतार माना जाता है इसलिए इस तिथि को हिंदू और बौद्ध धर्म के दोनों अनुयायी बहुत ही श्रद्धा भाव से इस त्योहार मनाते है.
संस्था के संस्थापक का कहना है क़ी इस फाउंडेशन का एकमात्र उद्देश्य है क़ी जरुरत मंदो क़ी सहायता करना, और उन्होंने इस माध्यम से कहा क़ी आप सभी हमारे संस्था के सदस्य के रूप मे अपना सहयोग दे सकते है।
Get Loan

Comments