पोस्ट ऑफिस का भी किया निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश।
इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर-- करगीरोड कोटा में आज दिनक 19/11/22 को भारतीय डाकविभाग के द्वारा आर पी एल आई, आई पी पी बी मेला स्थानीय अग्रहरी भवन में लगाया गया। जिसमें समस्त ए बी पीएम और बी पी एम उपस्थित रहे।
बिलासपुर के संभागीय डाक अधीक्षक श्री एच आर साहू जी के द्वारा इस मेले में विभिन्न जानकारियों के साथ प्रशिक्षण दिया गया।
संभागीय डाक अधीक्षक के साथ आई पी पी बी मैनेजर श्री राम सर पेंड्रारोड उप संभाग के निरीक्षक परमेश्वर कुर्रे जी, नारायण सिंह मार्को, कोटा सब पोस्टमास्टर बी पी लहरे, एस पी एम मनोज मिश्रा, वरिष्ठ एजेंट प्रशांत कुमार गुप्ता, ज्योती प्रकाश गंधर्व,सेवक राम, शेखर सुमन, उपस्थित रहे।
कार्य क्रम के बाद डाक अधीक्षक कोटा पोस्ट आफिस पहुच कर कार्यों का निरीक्षण किया, उपस्थित स्टाफ के कार्यो की समीक्षा की, तथा डाक विभाग की योजनाओं को जनता तक सही ढंग से पहचाने के लिए प्रचार प्रसार के निर्देश दिए। इस अवसर पर डाक बिभाग के स्टाफ एवम कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Comments