*कन्याशाला के नए भवन परिसर में प्राचार्य,पत्रकारों, ब्याख्याताओं, छात्राओं ने किया बृक्षारोपण।*
*शास्त्रों में एक वृक्ष सौ पुत्रों के समान - आर. डी. गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*कोटा प्रेस क्लब द्वारा शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में किया गया पौधारोपण"*
*करगीरोड*-- कोटा के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के नए भवन परिषर में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता जी के मार्गदर्शन में ब्यख्याता रामबाबू गुप्ता, और पत्रकारों ने मिलकर पौधा रोपण किया।
कार्यक्रम की सुरुवात में अतिथि सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष आर डी गुप्ता जी सहित सभी वरिष्ठ पत्रकारगण एवम प्राचार्य आशादत्ता जी के द्वारा मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्य क्रम की सुरुवात की गई।
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोटा में आज कोटा प्रेस क्लब एवं सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में नए शाला भवन प्रांगण में प्रेस क्लब के पदाधिकारियों के द्वारा छायादार एवं फलदार पौधारोपण किया गया।
इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के छाया चित्र पर माल्यार्पण द्वारा हुआ। तत्पश्चात प्रेस क्लब के पदाधिकारियों का संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता एवं व्याख्याता शिक्षकों के द्वारा स्वागत किया गया ।
इस अवसर पर अपने स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता ने कहा की प्रेस लोकतंत्र में सबसे महत्वपूर्ण चौथा स्तंभ होता है और पत्रकार समाज को जागरूक करते हैं और समाज की भलाई के लिए अपना जीवन समर्पित कर देते हैं। आज इस अवसर पर उन्होंने पर्यावरण को बचाए रखने के लिए तथा विद्यालय में बच्चों में पर्यावरण एवं पेड़ पौधे लगाने के प्रति रुचि जागृत करने तथा प्रेरणा देने के लिए शासकीय कन्या विद्यालय में प्रांगण में बड़ी संख्या में उन्होंने पौधारोपण कर विद्यालय को सहयोग प्रदान किया इस हेतु प्राचार्य द्वारा कोटा प्रेस क्लब के प्रति धन्यवाद व आभार व्यक्त किया गया।
इस अवसर पर *प्रदेश अध्यक्ष - सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के श्री आर. डी. गुप्ता* द्वारा पौधारोपण एवं पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि आज जीवन के लिए प्राणवायु महत्वपूर्ण है और यह हमें पेड़ पौधों से ही मिलता है वर्तमान समय में पेड़- पौधे पर्यावरण हमारे जीवन और समाज के लिए सर्वोपरि हो गए हैं । उन्होंने शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि एक वृक्ष लगाना सौ पुत्रों के समान है, इनके प्रति हमें पूरी गंभीरता से कार्य करना होगा। उन्होंने विद्यालय शिक्षकों के प्रति भी अपना संस्मरण सुनाते हुए उन्हें उनके कार्य के प्रति लगन व निष्ठा के लिए बधाई दी ।
इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन संस्था के व्याख्याता डॉ राम बाबू गुप्ता द्वारा विद्यालय में संचालित योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि विद्यालय में इस वर्ष नए भवन में भी कक्षाएँ हो रही हैं साथ ही वर्तमान समय की मांग के अनुरूप डिजिटल क्लासेज भी प्रारंभ हो गई है , व्यावसायिक कोर्स के अंतर्गत कृषि एवं ब्यूटी एंड वैलनेस की कक्षाएं भी हमारे यहां संचालित है।
आज कार्यक्रम में श्री आर. डी. गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़, कोटा प्रेस क्लब के अध्यक्ष एवम सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के संभाग उपाध्यक्ष डब्बू ठाकुर, ब्लाक अध्यक्ष श्री आनंद अग्रवाल,सचिव श्री बिकास तिवारी,प्रेस क्लब के पदाधिकारीगण श्री जावेद खान, श्री प्रेम सोमवंशी, श्री अंकित सोनी, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संस्था की प्राचार्य श्रीमती आशा दत्ता , व्याख्याता श्री जी.एस. केसर, श्री व्ही. एन. पालके, श्रीमती ए. लाल, डॉ. आर.बी. गुप्ता, श्री एस. के. साहू, श्रीमती निर्मला बंजारे, श्रीमती रक्षा दुबे, श्रीमती मंजू चतुर्वेदी, श्री राकेश शर्मा, श्रीमती एम. पी. लाल, श्री अजीत गेरा, श्री पंकज गंधर्व, श्रीमती श्वेता स्वर्णकार, श्री रमऊ सिंह ध्रुव, श्रीमती राम कुमारी यादव सहित बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

Comments