breaking post New

*कोटा कांवरियों का जत्था आज सुल्तानगंज गंगा जी से जल उठा कर..निकल पडा 125 की मी की लम्बी पदयात्रा पर..बाबा बैद्यनाथ जी का करेंगे गंगा जल से अभिषेक।*

*कोटा कांवरियों का जत्था आज सुल्तानगंज गंगा जी से जल उठा कर..निकल पडा 125 की मी की लम्बी पदयात्रा पर..बाबा बैद्यनाथ जी का करेंगे गंगा जल से अभिषेक।*

*प्रतिवर्ष कांवरिया भक्तों का जत्था जाता है बाबा बैद्यनाथधाम..बाबा सबकी करते है मनोकामना पूरी।*

*भारत का सबसे बड़ा एक माह का श्रावण मेला लगता है बैद्यनाथधाम में।प्रति दिन लाखों की संख्या में कांवरिया बाबा में चढ़ाते है जल।*

*इंडिया क्राइम न्यूज*

*यँहा आस्था का उमड़ता है जन सैलाब।*

*बैद्यनाथधाम--* भारत का सबसे बड़ा श्रावणी मेला बाबा बैद्यनाथ जी की नगरी में सजता है। यह ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी अपने अंदर एक बड़ा इतिहास संजोय हुए है।

बैद्यनाथधाम में पूरे भारत से ही नही विदेश से भी लोग आते है और अपनी श्रद्धा भक्ती के अनुसार आस्था का दीप प्रज्वलित करते हैं। कांवरिया बैद्यनाथधाम से सुल्तान गंज जा कर पतित पावनी मोक्षदायिनी मां गंगा के पवित्र जल में स्नान कर के और वंही से कांवर में गंगा जल उठा कर कंधे में रख कर कांवर यात्रा भक्त निकालते है। यह यात्र लगभग 125 कीलोमीटर लम्बी है। पैदल चल कर शिवभक्त बाबाधाम पहुँचते है और फिर लाखों भक्तों की संख्या वाली लाइन में लगकर रात दिन चल कर खड़े रहकर  बाबा को गंगा जल अर्पण करते है।बहुत ही कष्ट प्रद यात्रा है पर बोल बम बोलते ही बाबा अपने भक्तों को अपनी गोदी में उठा लेते है फिर सब बाबा करते है भक्त तो सिर्फ अपना कर्म करते है चलते है,*बोल बम का नारा है बाबा एक सहारा है।* फिर बाबा सभी की झोली भर देते है जो गया बाबा की दरबार वह नही लौटा खाली हाथ।

यँहा आस्था का जनसैलाब उमड़ता है प्रति दिन लाखों की संख्या में कांवरिया भक्त  बैद्यनाथ शिव जी को गंगा जल चढ़ाते है। डाक बम भी इस कांवर यात्रा में चलते है। कोटा से इस बार भी एक बड़ा कांवरियों का जत्था  बैद्यनाथधाम पहुँचा है और आज गंगा जी से जल उठा कर पदयात्रा में निकल पड़े है चार पांच दिन की पद यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ में चढ़ाएंगे जल। इसमें प्रशांत गुप्ता, रितेश अग्रवाल, लल्लू साहू, सौरभ गुप्ता जबलपुर, उत्तम सरकार, अमन गुप्ता, सहित बड़ी संख्या में कांवरियों ने जल उठाकर यात्रा सुरु की।

Get Loan

Comments