breaking post New

*भारत आजादी के 75 वें वर्ष का अमृत महोत्सव मना रहा है..हर घर तिरंगा अभियान के तहत..संभागीय डाकघर बिलासपुर से.. तिरंगा प्रभात फेरी निकाल कर किया गया जागरूक..डाक विभाग ने अभी तक बेचे चालीस हजार से अधिक झंडे..दस लाख से अधिक का राजस्व विभाग को हुआ प्राप्त।*

*भारत आजादी के 75 वें वर्ष का अमृत महोत्सव मना रहा है..हर घर तिरंगा अभियान के तहत..संभागीय डाकघर बिलासपुर से.. तिरंगा प्रभात फेरी निकाल कर किया गया जागरूक..डाक विभाग ने अभी तक बेचे चालीस हजार से अधिक झंडे..दस लाख से अधिक का राजस्व विभाग को हुआ प्राप्त।*

*घर-घर राखियों के पहुँचाने का काम भी.. डाक विभाग ने बाखूबी से निभाया..एच. आर साहू डाक अधीक्षक।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*
*13/08/2022*

*बिलासपुर*--हमारे भारत देश मे प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी की मंशा के अनुरूप देश मे 75 वां आजादी अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है इसी के तहत हर घर मे तिरंगा फहराने अभियान के तहत संभागीय डाक घर कार्यालय से डाक अधीक्षक एच आर साहू जी के मार्गदर्शन पर तिरंगा प्रभात फेरी निकल कर जनता को तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया गया।

डाक विभाग ने अभी तक लगभग चालीस हजार से अधिक तिरंगा झंडों को बेचा, जिससे करीबन दस लाख से अधिक की राशि डाक विभाग को प्राप्त हुई, अभी बिभाग में झण्डे उपलब्ध नही है यदि आते है तो अभी भी बड़ी संख्या में झंडे बिकेंगे। क्योकि पोस्ट ऑफिस से उच्च क्वालटी का झंडा मात्र पच्चीस रुपये में प्राप्त हो रहा है। और अमृत महोत्सव सप्ताह कार्यक्रम के तहत 15 अगस्त को आजादी के दिन हर घर मे तिरंगा झंडा फहराने है।

*एच. आर.साहू-डाक अधीक्षक-बिलासपुर-* चालीस हजार से अधिक तिरंगा झंडा की बिक्री की जा चुकी है यदि और झंडे आते है तो  दो दिन में अभी और बिक्री की जाएगी,साथ ही रक्षाबंधन के त्योहार में राखियों को भी प्राथमिकता के साथ घर घर पहुँचाने में बिभाग ने अच्छा कार्य किया है।

*सामाजिक संस्थाएं और बीजेपी पार्टी के द्वारा बाटें गए झंडे-* आजादी के अमृत महोत्सव को धूम धाम से मनाने के लिए हर घर तिरंगा फहराने के महा अभियान को पूरा करने के लिए तिरंगा झंडा वितरण करने घर घर पहुचाने में सामाजिक संस्थाएं, बीजेपी के कार्यकर्ता योगदान दे रहे है।

Get Loan

Comments