कोटा--चैत्र माष की प्रतिपदा से नव संबतसर 2079 और नवरात्री के प्रथम दिन शैलपुत्री माता का भारत बर्ष एवम भारत वाशियों के लिए आज उत्सव का दिन कोटा में निकली उत्सव यात्रा भगवान श्री राम जी जानकी जी लक्ष्मण जी सहित श्री हनुमान जी की चलित झांकी के साथ पूरे नगर में भगवा मय बातावरण में नव वर्ष की उत्सव शोभा यात्रा बैंड बाजे के साथ निकली जगह जगह नागरवाशियों ने स्वागत किया।
इस उत्सवयात्रा मे नगर के युवा और सभी बर्गों के लोगो ने भाग लिया बहनों ने पूरे रास्ते मे श्री राम की धुन में नाचते गाते थिरकते उत्सव यात्र में चार चाँद लगा दीं। प्रति वर्ष की भांति कोटा में इस वर्ष भी नव वर्ष की शोभा यात्रा बड़े ही उत्साह के साथ नगर में निकाली गई।
और आज से ही नवरात्री प्रारम्भ हो गई और आज सभी ने उपवास रह कर माता शैलपुत्री के स्वरूप की पूजा अर्चना की मंदिरों में आज से जले मनोकामना ज्योत कलश।

Comments