breaking post New

कोटा में लगातार बढ़ती जा रही चोरी की घटनाएं.. शातिर चोर पुलिस की पहुंच से बाहर.. फिरंगीपारा मिश्रा के घर में फिर हुई लगभग 2 लाख से ऊपर की चोरी।

पूर्व में हुई चोरियों का अभी तक नही लगा कोई सुराग।

 इंडिया क्राइम न्यूज़ 

कोटा--कोटा थाना अंतर्गत कोटा फिरंगी पारा में एक मिश्रा के घर मे 1 अक्टूबर की दरम्यानी रात को चोरों ने लगभग 2 लाख से ऊपर की चोरी को अंजाम देकर फरार हो गए।कोटा थाने में पीड़ित ने शिकायत दर्ज कराई।

 घटना कोटा थाना अंतर्गत फिरंगीपारा वार्ड नंबर 06 के मंगल महराज के घर की है, जहाँ वे अपने परिवार के साथ अपने घर मे सो रहे थे तभी 01 अक्टूबर की रात में कुछ अज्ञात चोर उनके घर में पीछे की ओर से घुस गए और घर के मुख्य कमरे की खिड़की को तोड़ कर प्रवेश किये  बन्द अलमारी को तोड़कर उसमें रखे नगद एक लाख आठ हजार और उनकी बेटी को मिले दहेज में सोना चांदी के गहने जिसका अनुमानित मूल्य लगभग डेड़ लाख था , कुल रकम लगभग ढाई लाख रुपये थी उक्त पूरा समान नकदी अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।

कोटा में पूर्व में भी कई चोरियां हुई है जिनका अभी तक कोई खुलासा नही हुआ है, न ही पुलिस को अभी तक चोरों को पकड़ने में बड़ी सफलता मिली, फिरंगी पारा मेनरोड में बिगत दो माह पहले भी इसी तरह चोरी हुई थी परंतु उसका भी अभी तक कोई सुराग नही लगा। इस लिए चोरों के हौसले बुलंद होते जा रहे है,
आखिर पुलिस की रात में पेट्रोलिंग गस्त रहती है छोटी सी बस्ती है कोटा, तो फिर ये शातिर चोर पकड़ में क्यों नही आते, और चोरी कर कीमती समान, नगदी ले कर कँहा से उड़ जाते है जिनपर पुलिस की नजर ही नही पड़ती। और चोर चोरी कर रफूचक्कर हो जाते है।

"क्या रात की अंधेरे में ऐसे ही चोरिया होती रहेगी और आम इंसान हमेशा की तरह ऐसे ही चोरियो का शिकार बनता रहेगा?"

Get Loan

Comments