breaking post New

*नफरत छोड़ो..भारत जोड़ो अभियान के तहत..अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में.. पदयात्रा निकाली गई।*

*नफरत छोड़ो..भारत जोड़ो अभियान के तहत..अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में.. पदयात्रा निकाली गई।*

*कोटा बिकास खंड में पदयात्रा.. लारीपारा से निकल कर पीपर पर होते हुए.. खरगहनी पहुँची।*

*इंडिया क्राइम न्यूज़*
  *संदीप गुप्ता*

*करगी रोड कोटा*-- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर नफरत छोड़ो भारत जोड़ों अभियान के तहत  पदयात्रा  ग्राम लारीपारा से प्रारंभ होकर पीपरपारा होते हुए ग्राम पंचायत खरगहनी में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदित्य दिक्षित तथा युवा साथियों के नेतृत्व में संपन्न हुई ,तत्पश्चात खरगहनी में सर्वधर्म सभा का  आयोजन किया गया।

भारत जोड़ो यात्रा के तहत ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ने   पदयात्रा, के दौरान कहा की भाजपा देश को तोड़ रही है। देश को धर्म के नाम पर बांटने का प्रयास कर रही है। इसके चलते भारत जोड़ो यात्रा की जरुरत आम लोग भी महसूस कर रहे हैं। यही वजह है कि राहुल गांधी जी के भारत जोड़ो यात्रा को पूरे देश में व्यापक समर्थन मिल रहा है। महंगाई से देश के उद्योगों के प्राइवेट सेक्टर में बिकने से रोजगार नहीं मिल रहे है। इससे देश में बेरोजगारी बढ़ रही है। उस पर केंद्र सरकार तानाशाही दिखाते हुए ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग कर गुलामी जैसी स्थिति निर्मित कर रही है। अंग्रेजों का अनुसरण कर केंद्र की  सरकार देश को गुलामी की ओर ले जा रही है।

भाजपा की अंग्रेजों वाली सोंच से जनता ऊब गई हैं। भाजपा की सच्चाई खुलकर सामने आ चुकी है। अब देश की जनता भारत जोड़ो यात्रा से देश में होने वाले बदलाव की ओर अग्रसर हो रही है  l इस अवसर पर लच्छू महाराज, उदय सिंह, संतोष बघेल ,अरुण त्रिवेदी, संजू चौहन, जय राम दीक्षित ,राजू सिदार ,भरत पटेल ,मानोज साहू ,जब्बार खान, दिलीप श्रीवास, पावक सिंह, पंचराम साहू, फागू राम पाटले ,सद्दाम हुसैन, सोनू मानिकपुरी, मधू पाण्डेय ,नाजरा बेगम ,लक्ष्मीन बिझवार, तथा, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एन एस यू आई, इंटक,पिछड़ा वर्ग कांग्रेस, समस्त जोन अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष, सेक्टर अध्यक्ष, पार्षद गण, एल्डरमैन एवं समस्त अनुशांगिक संगठन एवं प्रकोष्ठ के समस्त पदाधिकारी एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।

Get Loan

Comments