breaking post New

मुख्यडाकघर बिलासपुर में 22 सितम्बर को डाक अदालत का होगा आयोजन, उपभोक्ता जनता की समस्यायों का किया जाएगा निवारण।

डाक विभाग से संबंधित शिकायतें ली जाएंगी और उनका त्वरित किया जाएगा निराकरण।

बिलासपुर-  बिलासपुर मुख्य डाकघर में संभागीय कार्यालय में डाक जन समस्याये निवारण अदालत लगाई जा रही है। इसमें बिभिन्न किस्म की शिकायतों की सुनवाई उपरांत त्वरित निराकरण किया जाएगा।

भारतीय डाक विभाग के द्वारा जन समस्यायों के निवारण के तत्वाधान में दिनांक 22/9/25 को सुबह 11 बजे से बिलासपुर संभागीय डाक अधीक्षक कार्यालय  में डाक अदालत का आयोजन किया जा रहा है जिसमे  सम्माननीय उपभोक्ताओं की समस्यायों की सुनवाई कर त्वरित निराकरण किया जाएगा।

इस दौरान डाक विभाग की काउंटर सेवा जैसे- मनीआर्डर, बचत बैंक, मूल्य देय बस्तुएं, डाक जीवन बीमा, एवम ग्रामीण डाक जीवन बीमा, स्पीड पोस्ट बस्तुएं, व विदेशी डाक बस्तुएं,आदि से जुड़ी समस्यायों की सुनवाई होगी।

किसी भी उपभोक्ता को इन मामलों में  शिकायत हो और उसका अभी तक संतोष जनक जबाब न मिला हो तो वह शिकायत का ब्यौरा
19/9/2025 तक कार्यालय अधीक्षक डाकघर बिलासपुर सम्भाग कार्याल बिलासपुर को प्रेषित कर सकते हैं।

डाक विभाग द्वारा समय समय पर उपभोक्ताओं की समस्यायों का निराकरण किया जाता है।
Get Loan

Comments