breaking post New

नवरात्री दशहरा त्योहार को देखते हुए..कोटा पुलिस एक्शनमोड पर..थाना प्रभारी कोटा दलबल सहित चलाया चेकिंग अभियान..ढाबों की भी हुई चेकिंग।

  • नवरात्री दशहरा त्योहार को देखते हुए..कोटा पुलिस एक्शनमोड पर..थाना प्रभारी कोटा दलबल सहित चलाया चेकिंग अभियान..ढाबों की भी हुई चेकिंग।
  • Image 2

शराबियों और रात में बेवजह घूमने वाले संदिग्धों पर हुई कर्यवाई।

इंडिया क्राइम न्यूज़

कोटा-- आगामी त्यौहार के मद्देनजर कोटा शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा के नेतृत्व में थाना प्रभारी कोटा उप निरीक्षक श्री दिनेश चंद्रा व कोटा थाना स्टाफ एवं पुलिस लाइन से आए हुए बल के द्वारा पूरे कोटा शहर में फ्लैग मार्च निकाला गया एवं नाका चौक कोटा व राम मंदिर चौक कोटा में अनावश्यक रात में घूमने वाले मोटरसाइकिल चालक व कार चालकों की तलाशी ली गई एवं उनका ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया गया। जिसमें से 05 वाहन चालको को तय सीमा से अधिक शराब सेवन कर वाहन चलाते पाए जाने पर उनके विरुद्ध 185 MV एक्ट की कार्यवाही की गई, साथ ही साथ कोटा क्षेत्र के होटल, लाज, ढाबों की चेकिंग भी की गई। ये कार्यवाही आगे भी लगातार जारी रहेगी ।

Get Loan

Comments