breaking post New

*कालेजों के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा, उत्तर पुस्तिका, को जमा करने के अंतिम दिन शानिवार को पोस्ट ऑफिस कोटा में लगी भारी भीड़,प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नही, कोटा थाना प्रभारी को दी गई सूचना।*

*कालेजों के छात्रों को ऑनलाइन परीक्षा, उत्तर पुस्तिका, को जमा करने के अंतिम दिन शानिवार को पोस्ट ऑफिस कोटा में लगी भारी भीड़,प्रशासन की तरफ से कोई इंतजाम नही, कोटा थाना प्रभारी को दी गई सूचना।*
*आर डी गुप्ता*
*इंडिया क्राइम न्यूज़*

*03/10/2020*

*कोटा- बिलासपुर*-- कोटा पोस्ट ऑफिस में छात्रों को ऑन लाइन उत्तरपुस्तिका जमा करने का आज अंतिम दिन है साथ मे शानिवार भी है। इस लिए बस स्टैंड कोटा में स्थित पोस्ट ऑफिस में ऑफिस खुलते ही छात्रों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।

 उप पोस्टमास्टर और कर्मचारियों द्वारा ब्यवस्था बनाने जल्दी स्पीड पोस्ट करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भीड़ के आगे उनके प्रयास कोई काम नही आ रहे है।

कोरोना का संक्रमण कोटा में तेजी से फैला है ऐसी स्थिति में कोविड 19 का खतरा बढ़ रहा है। बहुत लोगो के चेहरे में मास्क भी नही है। प्रसाशन की तरफ से कोई सुरक्षा के इंतजाम नही है। ना ही पुलिस की ब्यवस्था है भीड़ को संतुलित करने के लिए।

 कोरोना संकट को देखते हुये कोटा थाना प्रभारी को  सुरक्षा ब्यवस्था बनाने सोसल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के संदर्भ में सूचना दी गई है। उन्होंने कहा स्टाफ भेजते ही । सभी छात्रों का काम सुचारू रूप से हो जाये, उत्तर पुस्तिका जमा हो जाये इसकी ब्यवस्था करना,प्रशासन का काम है। वैसे आज तो कोरबा कटघोरा सहित कई पोस्ट ऑफिसों में जबरदस्त भीड़ का आलम है।
Get Loan

Comments