इंडिया क्राइम न्यूज़
बिलासपुर---कांग्रेस सरकार के खिलाफ महतारी हुंकार कार्यक्रम..को लेकर भारतीय जनता पार्टी एवं महिला मोर्चा की संयुक्त बैठक भाजपा कार्यालय बिलासपुर में हुई जिसमें 3 नवम्बर 2022 को प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा द्वारा बिलासपुर में कांग्रेस सरकार के खिलाफ महतारी हुंकार कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।
जिसमें पूरे छत्तीसगढ़ से महिला मोर्चा की एक लाख बहने शामिल होंगी। बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई।


बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद अरूण साव ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं को नवरात्र पर्व की बधाई देते हुए कहा कि 3 नवम्बर को बिलासपुर में महिला मोर्चा द्वारा आयोजित महतारी हुंकार में अधिक से अधिक महिलाओं को शामिल होकर प्रदेश की कांग्रेस सरकार की महिला विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरना है।


महिला मोर्चा की बहनों द्वारा प्रत्येक बूथ में सम्पर्क कर बहनों को इस कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक देना है। तहसील केन्द्र में भी रैली करना है, स्कूटर,साइकल बाइक रैली हर बूथ स्तर पर करना है।
Comments