breaking post New

आदर्श कृषि ऊपज मंडी मुंगेली में मंडी अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्री ने.. किसानों के सुविधा के लिए बढ़ाया सुरक्षात्मक कदम।

इंडिया क्राइम न्यूज़
 
मुंगेली- नगर की आदर्श कृषि उपज मंडी मे प्रतिदिन हजारों किसान अपना माल बेचने आते है। कृषि उपज मंडी मे अनाज लेकर आने वाले किसानों के लिए उचित व्यवस्था की दिशा में ठोस कदम उठाया जा रहा है आने वाले समय में आदर्श कृषि उपज मंडी सर्वसुविधा होने से किसान और वहा कार्यरत कर्मचारी ,व्यापारियो और हमालो को सुविधाएं मिलने के आसार नजर आने लगे है।

 
आपको ज्ञात हो कि विगत कुछ समय पहले अपने अव्यवस्थाओं के चलते सुर्खियों में रहने वाली आर्दश कृषि उपज मंडी में अब सारी अव्यवस्थाए जैसे  पेयजल व्यवस्था असमाजिक तत्वों के जमावडे, हमालो के भोजन एवं आराम करने के शेड की व्यवस्था न होना, मंडी परिसर में रखे धान और अन्य समानो की चोरी पर बहुत जल्द लगाम लग जायेगा । इस पुरे मामले में आर्दश कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने बताया कि पदभार ग्रहण के बाद से समय समय पर मंडी निरीक्षण के दौरान हेमालो, किसान और व्यापारियों को होने वाली दिक्कतों को रूबरू होकर प्रदेश के मुखिया को सारी बातो से अवगत कराया गया तथा प्रदेश के मुखिया ने अपने किसान हितैषी होने का परिचय देते हुए आदर्श कृषि उपज मंडी मुंगेली के मांगो को संज्ञान में लेते हुए कायाकल्प करने के लिए निर्देशित किये।
 
इसी तारत्मय में अब मंडी परिसर में सी सी टीवी कैमरे, नाली के लिए टेंडर,पेयजल के लिए वाटर कुलर,लगभग सात फिट का बॉउंड्री वाल, सहित शेड शौचालय एवं एच डी एफ सी बैक हेतु अतरिक्त भवन निर्माण खुले नीलामी चबुतरे को शेड से कवर करना, अनाजो को सुरक्षित रखने के लिए जाली तार की व्यवस्था, स्टोर रूम की व्यस्था, 3 नग नये गोदाम की व्यस्था स्टाफ क्वाटर, परिसर की सुंदरता के लिए कोई कसर नही छोड़ी जाएगी।
Get Loan

Comments