breaking post New

पत्रकार एकता जिंदाबाद. पत्रकार नीरज शुक्ला पर हुए हमले में त्वरित कार्रवाई की मांग को लेकर सभी पत्रकारों ने दिखाई एकजुटता.आईजी डांगी ने दिया घटना की जांच का आश्वासन

इंडिया क्राइम न्यूज

बिलासपुर..​सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के आव्हान पर शुक्रवार को शहर सहित संभाग मुख्यालय के सभी पत्रकार एकजुट हुए और पत्रकार नीरज शुक्ला पर पिछले दिनों हुए जानलेवा हमले को लेकर पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी को मांग पत्र सौंपा। सौंपे गए शिकायती आवेदन में पत्रकार नीरज शुक्ला पर हुए हमले का उल्लेख करते हुए पत्रकारों ने जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान करने और उनकी गिरफ्तारी करने की मांग की। आईजी श्री डांगी ने पत्रकार नीरज शुक्ला से पूरी घटना का विवरण लेते हुए जल्द से जल्द उच्च अधिकारी से जांच कराने और आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने का आश्वासन दिया। आईजी रतनलाल डांगी ने कहा कि पत्रकारों की शिकायत पर रिएक्शन नहीं बल्कि त्वरित एक्शन होना चाहिए।पत्रकार नीरज शुक्ला ने सौंपे गए ज्ञापन में 3 लोगों पर संदेह जाहिर किया है जिसमें पहला ए सी सी यू का आरक्षक हेमंत सिंह है वही दूसरा मस्तूरी क्षेत्र में जुआ खिलाने वाला बबला सिंह ठाकुर और तीसरा संदेही चाटीडीह का कबाड़ी संतोष रजक है।नीरज शुक्ला ने इन तीन लोगों पर हमला कराने का संदेह जाहिर किया है और आईजी से कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से सदभाव पत्रकार संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता,कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष श्री देवदत्त तिवारी, संभाग अध्यक्ष विनय मिश्रा, बिलासपुर प्रेस क्लब के सचिव इरशाद अली,अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद शर्मा,महासचिव राकेश परिहार,वरिष्ठ पत्रकार तपन गोस्वामी, कार्यकारी संभाग अध्यक्ष मनीष शर्मा संभाग उपाध्यक्ष प्रकाश अग्रवाल, संभाग उपाध्यक्ष राजेंद्र यादव,संभाग उपाध्यक्ष सत्येंद्र वर्मा, जिला अध्यक्ष पंकज खंडेलवाल, आशीष मौर्य, नीरज मखीजा,अखिल वर्मा ,अनीश गंधर्व ,आमिर खान, जिया खान,मधु खान,गोलू कश्यप, छवि कश्यप,उपेंद्र शुक्ला, जितेंद्र पोर्ते,सहित बड़ी संख्या में पत्रकार साथी उपस्थित रहे। सदभाव पत्रकार संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आर डी गुप्ता ने सभी पत्रकार संगठनों का आभार व्यक्त किया है।




 
Get Loan

Comments